तुलसीराम सिलावट के पूर्व ओएसडी को रेप केस में फंसाने की धमकी, महिला ने की 2 करोड़ रुपए की डिमांड

अपने आपको पत्रकार बताने वाली महिला आए दिन पूर्व ओएसडी के शिवाजी नगर स्थित घर पहुंच जाती थी। इसके बाद शोर मचाकर कॉलोनी में बदनाम करने की धमकी भी देती थी।

Advertisment
author-image
Dolly patil
New Update
लहाी7ग
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्य प्रदेश में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ( Minister Tulsiram Silavat ) के ओएसडी रहे डॉ. जीवन रजक को रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई है। दरअसल खुद को पत्रकार बताने वाली महिला ने उनसे 2 करोड़ रुपए की मांग की है। इसके बाद शुक्रवार यानी 7 जून की रात डॉ. जीवन रजक ने भोपाल के हबीबगंज थाने में केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक रजक मंत्रालय के पीएचई विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं। 

जीवन रजक ने क्या कहा 

उसी के साथ जीवन रजक ने  पुलिस को बताया कि 7 जुलाई 2023 से अब तक महिला उन्हें धमकाती आ रही है। वह खुद को पत्रकार बताकर उनसे ऑफिस में मिली थी। जिसके बाद में वह अपनी मर्जी का काम  करने का दबाव डालने लगी। रेप के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। महिला आए दिन उनके शिवाजी नगर स्थित घर पहुंच जाती थी। शोर मचाकर कॉलोनी में बदनाम करने की धमकी देती है। एसीपी  मयूर खंडेलवाल के मुताबिक आरोपी महिला रीवा में करीब 32 लोगों पर इसी तरह के केस दर्ज करा चुकी है। कोर्ट ने सभी मामलों को संदिग्ध मानते हुए एक साथ 32 केस में खात्मा कर दिया था। भोपाल में महिला के  ब्लैकमेलिंग के शिकार लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।

मनीषा मार्केट से महिला गिरफ्तार

हबीबगंज थाना प्रभारी सरीता वर्मन ने बताया कि आरोपी महिला को मनीषा मार्केट से शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला रीवा की रहने वाली है। वह खुद को उत्तर प्रदेश के एक अखबार का प्रतिनिधि बताती है। वह 5 जून को रीवा से भोपाल आई थी और 2 दिनों से एक होटल में रह रही थी। इससे पहले उसने फरियादी को कॉल कर धमकाया था। FIR दर्ज होने की भनक लगते ही भागने की फिराक में थी। हालांकि उसने पूर्व में कई लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए लेने की बात स्वीकार की है। 

भरतपुर महारानी ने 10 किलो सोना और करोड़ों के जेवर चुराए

thesootr links

 सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्य प्रदेश में जल संसाधन मंत्री डॉ. जीवन रजक Tulsiram Silavat तुलसीराम सिलावट मंत्री तुलसीराम सिलावट Minister Tulsiram Silavat