IDA के नाम पर फिर बनी फर्जी NOC, पति और पत्नी पर केस

Sanjay Gupta | Jul 06, 2026, 13:33 IST
Share
IDA के नाम पर फिर बनी फर्जी NOC
IDA के नाम पर फिर बनी फर्जी NOC

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के नाम से एक बार फिर फर्जी एनओसी बनाने का खेल सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी पर धोखाधड़ी की विविध धाराओं में केस किया है।

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम से मुक्ति के लिए फर्जी एनओसी का खेल हुआ है। हाल ही में आईडीए में एक फर्जी एनओसी का मामला आया था जिसमें वहीं के एक कर्मचारी की मिलीभगत की बात उठी थी। अब पति-पत्नी को आरोपी बनाया गया है।

इन पर हुआ है केस

आईडीए के भू-अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस तारा उपाध्याय और उनके पति राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, निवासी 97 विष्णुपुरी इंदौर, के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2), 336, 338 और 340 में दर्ज किया गया है। यह पुरानी चार सौ बीसी संबंधी धाराएं हैं।

इंदौर विकास प्राधिकरण
इंदौर विकास प्राधिकरण

यह है मामला

उपाध्याय दंपत्ती की स्कीम 97/4 के ग्राम हुकमाखेड़ी में सर्वे नंबर 95 व 96 के विविध बटांकन नंबर की कुल 0.142 हेक्टेयर जमीन है। इनके द्वारा आईडीए से निर्माण के लिए एनओसी मांगी गई। हालंकि योजना में होने के चलते इन्होनें एनओसी देने से मना कर दिया। लेकिन उपाध्याय दंपत्ती ने आईडीए के अधिकारी के नकली हस्ताक्षर,से एनओसी बनाकर टीएंडसीपी में पेश कर दी।

जब टीएडंसीपी ने आईडीए से पूछा तो उन्होंने मना कर दिया कि यह जारी नहीं हुई है। इसके बाद आईडीए ने इसमें पुलिस को शिकायत की जिसमें जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें....

भोपाल नगर निगम में सरकारी सिस्टम के पासवर्ड हुए लीक, 14 लाख का किया फ्रॉड

MSP गेहूं घोटाला: 3 जिलों में पटवारी समेत 64 पर एक्शन, राजगढ़ में 8 बर्खास्त

MP में 10 साल बाद प्रमोशन का नया गणित, 85% पदोन्नति आरक्षित वर्ग के नाम!

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर में उम्मीदवारों की उलझन एक का रिजल्ट आया नहीं, दूसरी हो रही

Tags:
  • इंदौर
  • IDA
  • आईडीए
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • फर्जी एनओसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच