इंदौर IIT ने विकसित किया सीमेंट-मुक्त कंक्रीट, HIGHWAY की मरम्मत तेजी से हो सकेगी
Vishwanath Singh | Jul 16, 2025, 11:52 IST
Sourabh436 (2)
इस नवाचार की सबसे खास बात यह है कि इसमें फ्लाई ऐश और ग्राउंड ग्रेन्युलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग (GGBS) जैसे औद्योगिक अपशिष्टों का उपयोग किया गया है। यह साधारण सीमेंट की जगह लेता है, जिससे करीब 80% तक CO₂ उत्सर्जन में कमी लाई जा सकती है।
इंदौर आईआईटी ने भवन निर्माण की दुनिया में क्रांतिकारी परिवर्तन करते हुए एक ऐसा कंक्रीट विकसित किया है, जिसमें पारंपरिक सीमेंट का इस्तेमाल नहीं होता। यह अभिनव तकनीक पर्यावरणीय दृष्टिकोण से न केवल अधिक सुरक्षित है, बल्कि निर्माण की लागत और समय दोनों को भी कम करती है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक राजपूत और उनकी शोध टीम द्वारा विकसित इस कंक्रीट को "जियोपॉलिमर हाई-स्ट्रेंथ कंक्रीट (G-HSC)" नाम दिया गया है।
इस नवाचार की सबसे खास बात यह है कि इसमें फ्लाई ऐश और ग्राउंड ग्रेन्युलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग (GGBS) जैसे औद्योगिक अपशिष्टों का उपयोग किया गया है। यह साधारण सीमेंट की जगह लेता है, जिससे करीब 80% तक CO₂ उत्सर्जन में कमी लाई जा सकती है। साथ ही, इस कंक्रीट को जल उपचार (curing) की भी जरूरत नहीं पड़ती, जिससे बड़े पैमाने पर पानी की बचत संभव होती है।
आईआईटी इंदौर द्वारा विकसित यह नया कंक्रीट केवल तीन दिनों में 80 मेगापास्कल (MPa) से अधिक की कंप्रेसिव स्ट्रेंथ प्राप्त कर सकता है। इसकी यह क्षमता इसे सैन्य बंकरों, पुलों, आपदा राहत ढांचों, रेलवे स्लीपरों और हाईवे की मरम्मत जैसी तेज और मजबूत निर्माण आवश्यकताओं के लिए आदर्श बनाती है।
स्थानीय और अपशिष्ट सामग्रियों के इस्तेमाल से निर्माण लागत में करीब 20% की कमी आंकी गई है। ऐसे में यह तकनीक ना केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि आर्थिक रूप से भी व्यवहारिक है।
गौरतलब है कि पारंपरिक सीमेंट निर्माण वैश्विक CO₂ उत्सर्जन में 8% से अधिक का योगदान करता है। ऐसे में इस तरह के नवाचार भारत को हरित अर्थव्यवस्था और सतत विकास की दिशा में मजबूत नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं। आईआईटी इंदौर की यह पहल न केवल तकनीकी दृष्टि से सराहनीय है, बल्कि पर्यावरणीय संरक्षण, जल संकट से निपटने और भारत के नेट-ज़ीरो लक्ष्य की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। यह कंक्रीट भविष्य के बुनियादी ढांचे को नई दिशा दे सकता है जहां मजबूती, गति और हरियाली एक साथ मिलती हैं।
सीमेंट की जगह फ्लाई ऐश और औद्योगिक अपशिष्ट
तीन दिन में 80 MPa की ताकत
निर्माण लागत में भी 20% की कटौती
आईआईटी इंदौर का राष्ट्रीय योगदान
आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह विकास राष्ट्रीय प्राथमिकताओं जैसे हरित बुनियादी ढांचे और नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
परियोजना प्रमुख डॉ. अभिषेक राजपूत ने कहा, “हमारा उद्देश्य एक ऐसा टिकाऊ और तेज़ समाधान प्रदान करना है, जो पर्यावरण के साथ-साथ निर्माण उद्योग के लिए भी व्यावहारिक हो। यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए हरित और मजबूत ढांचा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वैश्विक जलवायु संकट में समाधान की उम्मीद
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava