इंदौर में कुएं के ऊपर मिला बीजी बीयर बार, निगमायुक्त शिवम वर्मा ने मशीन से कटवाया फ्लोर तो मिला कुआं
Sanjay Gupta | May 10, 2025, 12:21 IST
illegal-restaurant-well-indore-ignored-by-
एमजी रोड पर गांधी हाल और संभागायुक्त दफ्तर, जिला कोर्ट के ठीक सामने बीजी रेस्टोरेंट और बीयर बार संचालित होता है। यहां पर फ्लोर काटकर खुदाई की गई तो नीचे जिंदा कुआं मिला, जिसमें पानी भरा हुआ था।
इंदौर में दो साल पहले हुए बावड़ी हादसे में 36 मौतों के बाद अब निगम ने शहर के मध्य क्षेत्र में एक कुआं खोजा है। हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में आदेश भी दिए गए हैं कि बावड़ी व अन्य सभी जल स्रोत को सुरक्षित रखा जाए और कब्जा मुक्त कराया जाए। अब एक कुएं के ऊपर शहर के मध्य क्षेत्र में ही रेस्टोरेंट और बीयर बार चलता हुआ मिला है।
एमजी रोड पर गांधी हाल और संभागायुक्त दफ्तर, जिला कोर्ट के ठीक सामने बीजी रेस्टोरेंट और बीयर बार संचालित होता है। यहां पर फ्लोर काटकर खुदाई की गई तो नीचे जिंदा कुआं मिला, जिसमें पानी भरा हुआ था। बार संचालक बार-बार निगम अधिकारियों को यही कह रहा था कि यहां कुछ नहीं है।
खबर यह भी...इंदौर में चौराहों पर लगे विज्ञापन डोम में श्रीधी के वीडियो शूट भी, निगमायुक्त शिवम वर्मा- बोले आज हटवाएंगे
इसके बाद अब निगम ने रेस्टोरेंट संचालक को दो दिन में कब्जा हटाने और रेस्टोरेंट हटाने के आदेश दे दिए हैं। इस कुएं पर सालों पहले स्लैब डालकर कब्जा कर लिया गया था। उल्लेखनीय है कि 30 मार्च 2023 को इंदौर में पटेल नगर के श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर स्लैब के धंसने से इसमें कई लोग गिर गए थे, जिसमें 36 की मौत हो गई थी।
Indore News | MP News | indore nagar nigam | आईएएस दीपक सिंह
सालों से चल रहा बीजी रेस्टोरेंट, बीयर बार
खबर यह भी...इंदौर में चौराहों पर लगे विज्ञापन डोम में श्रीधी के वीडियो शूट भी, निगमायुक्त शिवम वर्मा- बोले आज हटवाएंगे
निगमायुक्त वर्मा के पास पहुंचा मामला
फिर इसकी शिकायत निगमायुक्त शिवम वर्मा को हुई और उन्होंने इसकी जांच गंभीरता से करने के आदेश दिए। जल गंगा संवर्धन मिशन के तहत निगम लगातार जल स्त्रोतों को ढूंढ रहा है और उनकी साफ-सफाई कराते हुए कब्जा मुक्त करा रहा है। निगमायुक्त के सख्त आदेश के बाद बाद निगम टीम रेस्टोरेंट पहुंची, लेकिन फिर कुछ नहीं मिला, लेकिन निगमायुक्त ने कहा कि फ्लोर को काटकर जांच करो। इसके बाद ड्रिल मशीन बुलाई गई और जब फ्लोर काटकर खुदाई की तो 20 फीट नीचे कुआं मिला और उसमें पानी नजर आने लगा। इसके बाद संचालक और स्टाफ कोई जवाब नहीं दे सके।
दो दिन में खाली करने के दिए आदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Indore News | MP News | indore nagar nigam | आईएएस दीपक सिंह
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA