इमरती का वीडियो वायरल, पूर्व मंत्री 'द सूत्र' से बोलीं- आप बताओ किसकी रिपोर्ट करूं
Pratibha ranaa | Published:
jm
किसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, इसमें एक महिला और पुरुष की आवाज है। महिला की आवाज को इमरती देवी का बताया जा रहा है। बात करने वाले ने फोन लाउड स्पीकर पर डालकर दूसरे मोबाइल से उसका वीडियो बनाया है। हालांकि द सूत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
रविकांत दीक्षित, BHOPAL. मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी ( Imarti Devi ) एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार उन पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों का प्रचार करने का आरोप है। इसे लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक और भिण्ड से कांग्रेस उम्मीदवार फूल सिंह बरैया के नाम का भी जिक्र हो रहा है।
'द सूत्र'से बातचीत में इमरती देवी ने वायरल वीडियो को विरोधियों की साजिश बताया है। जब 'द सूत्र' ने उनसे पूछा कि आप शिकायत क्यों नहीं करती? इस पर उनका जवाब था कि आप ही बता दो कहां शिकायत करूं, किसकी शिकायत करूं। फिर बोलीं, मैं तो चंदेरी में महाराज के प्रचार में हूं। दामाद को थाने भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराती हूं।
किसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, इसमें एक महिला और पुरुष की आवाज है। महिला की आवाज को इमरती देवी का बताया जा रहा है। बात करने वाले ने फोन लाउड स्पीकर पर डालकर दूसरे मोबाइल से उसका वीडियो बनाया है। हालांकि द सूत्र की वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ये खबर भी पढ़िए...सिंहासन छत्तीसी : मंत्रियों को लगी छपास की बीमारी, अफसरों को डर,क्या ईडी के दफ्तर में अब उनकी बारी
बातचीत की शुरुआत में एक ओर से फीमेल वाइस आती है...
महिला: बाय टिकट काय मिलेगो?
इमरती देवी: भैया, हमाए पीछे तो कोई न कोई लगा ही रहता है। न तो वह डबरा की भाषा है। कौन है, कहां का है, हमें पता ही नहीं है। मैं तो चंदेरी में महाराज के प्रचार में हूं। नगर पालिका के चुनाव में भी मेरे झूठे फोटो बताए थे। हमाय क्षेत्र की तो भाषा ही नहीं है। डबरा का कोई होता तो मैं आवाज हाल पहचान लेती।
इमरती देवी: कान से मोबाइल लगाएं हैं तो नंबर कैसे नजर आ जाएगा। किसी ने साजिश रची है। मैंने आज तक इस तरह की कोई बात नहीं की है। मैं हमेशा से पार्टी के साथ हूं। न कभी गद्दारी की है और न करूंगी। मैं मंच से भी यह बात कहती हूं। मैं ईमानदारी से काम करती हूं।
इमरती देवी: हां, ये विरोधियों की साजिश है। न मैंने पहले कभी ऐसा किया है और न अब करूंगी।
इमरती देवी: अभी मैं चंदेरी में हूं। शिकायत कौन की करें, वो आगे तो आए। कौन के नाम की रिपोर्ट करें, आप ही समझा दो।
इमरती देवी: मैं तो चंदेरी में हूं। दामाद से कहती हूं, वे जाकर रिपोर्ट करके आएं। पुलिस आरोपी को पकड़े। वह व्यक्ति आकर मेरे सामने कहे। प्रत्याशियों के सामने कहे। हम जीवन में गद्दारी किसी के साथ करते ही नहीं हैं।

क्या है मामला

क्या है वायरल पोस्ट में...
बातचीत की शुरुआत में एक ओर से फीमेल वाइस आती है...
महिला: बाय टिकट काय मिलेगो?
- पुरुष: बई तो के रय, हमने कई के बाय।
महिला: भांडेर हमारा एक तरह का मायका है। अपने लोगों की मदद न करेंगे का हम, हम तो बराबर करेंगे।
- पुरुष: हां, बोई हम के रय, अपने लोगों को जोई आश्वासन चईए। अपने फोन से सबको नेक बोल देईओ। या फिर एक दिन आए जईयो, नेक टाइम निकार के। तो चुपचाप गुप्त में एक मीटिंग रख लें। या जैसो आप आदेश करो, सो अपन वैसो कर लेंगे अपन बरैया को।
महिला: ठीक—ठीक।
- पुरुष: भां तो अपन घरई है ग्वालियर भां तो सबसे बोलई दई है। प्रवीण पाठक के लाने लगे हैं। हमने के दई सबसे, चाची हैं, कोई दिक्कतई नहीं है। हमने अपने दम परई सब कर दओ।
महिला: अरे चिंतई मत करो, तुमे तो पतो है।
- पुरुष: आपकी मदद है, आपके कैबे से हम रिस्क ले रय। मुकेश ने कछु करो नैया।
महिला: मैं तो जीवन में जिसकी हूं, उसकी होकर रहूंगी। मुकेश पे भी अबे मर्डर लग गओ तो। हमने टीआई से कई टोटल झूठा लगा झूठा। मर्डर में से हम नेई टीआई से बचवाओ। एसपी से के के। फिर भी वा ने (मुकेश) इत्ती गद्दारी करी। मैंने जिसको माना है उसके साथ दगा नहीं करूंगा। बजरंगबली मुझे खुदई देखते हैं।
- पुरुष: वे तो भारत सिंह के संगे चले गए। हमाय संगे तो जो लोग हैं, वे के रय बताओ भाई साहब का करें।
पूरा वीडियो 4 मिनट 3 सेकंड का है। इमरती देवी से द सूत्र की बातचीत के प्रमुख अंश...
सवाल: आपका एक वीडियो वायरल हो रहा है?
इमरती देवी: भैया, हमाए पीछे तो कोई न कोई लगा ही रहता है। न तो वह डबरा की भाषा है। कौन है, कहां का है, हमें पता ही नहीं है। मैं तो चंदेरी में महाराज के प्रचार में हूं। नगर पालिका के चुनाव में भी मेरे झूठे फोटो बताए थे। हमाय क्षेत्र की तो भाषा ही नहीं है। डबरा का कोई होता तो मैं आवाज हाल पहचान लेती।
सवाल: वायरल वीडियो में तो आपका ही नंबर नजर आ रहा है?
इमरती देवी: कान से मोबाइल लगाएं हैं तो नंबर कैसे नजर आ जाएगा। किसी ने साजिश रची है। मैंने आज तक इस तरह की कोई बात नहीं की है। मैं हमेशा से पार्टी के साथ हूं। न कभी गद्दारी की है और न करूंगी। मैं मंच से भी यह बात कहती हूं। मैं ईमानदारी से काम करती हूं।
सवाल: क्या ये आपके विरोधियों की साजिश है?
इमरती देवी: हां, ये विरोधियों की साजिश है। न मैंने पहले कभी ऐसा किया है और न अब करूंगी।
सवाल: आप इसकी पुलिस में शिकायत करेंगी?
इमरती देवी: अभी मैं चंदेरी में हूं। शिकायत कौन की करें, वो आगे तो आए। कौन के नाम की रिपोर्ट करें, आप ही समझा दो।
सवाल: साजिश है तो क्या अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट नहीं करेंगी?
इमरती देवी: मैं तो चंदेरी में हूं। दामाद से कहती हूं, वे जाकर रिपोर्ट करके आएं। पुलिस आरोपी को पकड़े। वह व्यक्ति आकर मेरे सामने कहे। प्रत्याशियों के सामने कहे। हम जीवन में गद्दारी किसी के साथ करते ही नहीं हैं।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel