public relations
जनसंपर्क में अहम पदस्थापना : अनुपम राजन को एसीएस का अतिरिक्त प्रभार, जायसवाल अपर संचालक बने
Ravi Awasthi | Published:
Photograph: (THESOOTR)
मध्यप्रदेश सरकार ने जनसंपर्क विभाग में दो महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं की हैं। अनुपम राजन को एसीएस का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया, जबकि गणेश कुमार जायसवाल को अपर संचालक पदस्थ किया गया। राजन पहले भी जनसंपर्क आयुक्त रह चुके हैं।
BHOPAL. मप्र सरकार ने जनसंपर्क विभाग में बुधवार रात दो अहम पदस्थापनाएं की। उच्च शिक्षा व उद्यानिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव IAS अनुपम राजन को जनसंपर्क विभाग एसीएस पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं, नर्मदापुरम संभाग के उपायुक्त गणेश कुमार जायसवाल को अपर संचालक पदस्थ किया गया है।
![public relations]()
![public relations (2)]()
अनुपम राजन वर्ष 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह पहले भी जनसंपर्क आयुक्त पद का दायित्व संभाल चुके हैं। वह वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग व उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं, जबकि संसदीय कार्य विभाग में इसी पद का उनके पास अतिरिक्त दायित्व है। इस तरह वर्तमान में उनके पास चार विभागों की अहम जिम्मेदारी है। जो उनकी कार्यकुशलता व मजबूत प्रशासनिक क्षमता को प्रदर्शित करता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव ने भावांतर में दिए 249 करोड़, कांग्रेस पर बोले- लोग इन्हें बाय-बाय कर रहे
इसी तरह, जनसंपर्क विभाग में अपर संचालक बनाए गए गणेश कुमार जायसवाल राज्य प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह नर्मदापुरम संभाग में उपायुक्त पद पर हैं।
public relations (2)
राजन के पास चार विभागों की जिम्मेदारी
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव ने भावांतर में दिए 249 करोड़, कांग्रेस पर बोले- लोग इन्हें बाय-बाय कर रहे
राप्रसे अधिकारी हैं जायसवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari