भोपाल में 27 साल के स्कूल वैन चालक ने घबराहट होने पर सबसे पहले बच्चों को गाड़ी से उतार... और कुछ देर बाद ही हार्ट अटैक से मौत
The Sootr | Jan 05, 2024, 24:00 IST
भोपाल में 27 साल के स्कूल वैन चालक ने घबराहट होने पर सबसे पहले बच्चों को गाड़ी से उतार... और कुछ देर बाद ही हार्ट अटैक से मौत
सुनील को अचानक घबराहट महसूस हुई तो उन्होंने समझदारी दिखाते हुए सबसे पहले छोटे-छोटे बच्चों को गाड़ी से उतारकर सुरक्षित दूसरी वैन में स्कूल भेजा।
भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल में शुक्रवार की सुबह एक बहुत ही मार्मिक हादसा हुआ। एक स्कूल वैन चालक सुनील साहू रोज की तरह ही बच्चों को सुबह स्कूल ले जा रहा था। सुनील को अचानक घबराहट महसूस हुई तो उन्होंने समझदारी दिखाते हुए सबसे पहले छोटे-छोटे बच्चों को गाड़ी से उतारकर सुरक्षित दूसरी वैन में स्कूल भेजा। इसके बाद वह घर जाने लगे और रास्ते में ही हार्ट अटैक से दम दोड़ दिया।
अंतिम समय में भी दिखाई समझदारी
जानकारी के अनुसार 27 साल के सुनील रोज की तरह आधा दर्जन बच्चों को स्कूल ले जा रहे थे। रास्ते में घबराहट महसूस हुई तो उन्होंने लक्ष्मी टॉकीज के पास पानी पीया और एक वैन चालक को रोककर बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए कहा। साथी वैन चालक जितेश तलरेजा के अनुसार सुनील की तबीयत खराब हुई तो वह लक्ष्मी टॉकीज के पास से घर जाने लगे। करीब 2 किमी आगे रेत घाट के पास तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्होंने गाड़ी साइड कर सिर स्टीयरिंग पर रख लिया। कुछ देर बाद जब लोगों ने देखा तो पास स्थित चौकी के पुलिस कर्मियों ने हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भी सुनील को मृत घोषित कर दिया।
सुनील की 6 साल की बेटी
मृतक के बड़े भाई सतीश साहू के मुताबिक सुनील नई बस्ती टीला जमालपुरा में रहते थे। वह अपनी वैन से बिलाबोंग स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने का काम करते थे। सुनील की शादी 7 साल पहले बैरसिया निवासी रेखा से हुई थी। दोनों की 6 साल की बेटी परी है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman