भोपाल में सीएम शिवराज ने महाराणा प्रताप स्मारक का भूमिपूजन किया, छत्रसाल स्मारक बनाने का भी किया ऐलान

Chandresh Sharma | Sept 28, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल में सीएम शिवराज ने महाराणा प्रताप स्मारक का भूमिपूजन किया, छत्रसाल स्मारक बनाने का भी किया ऐलान
भोपाल में सीएम शिवराज ने महाराणा प्रताप स्मारक का भूमिपूजन किया, छत्रसाल स्मारक बनाने का भी किया ऐलान

भोपाल में आज टीटी नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप स्मारक की आधारशिला रखी। जल्द ही यहां कुंभलगढ़ फोर्ट से प्रेरित महाराणा प्रताप स्मारक का निर्माण कराया जाएगा।

BHOPAL. भोपाल में आज टीटी नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप स्मारक की आधारशिला रखी। जल्द ही यहां कुंभलगढ़ फोर्ट से प्रेरित महाराणा प्रताप स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप की महानता के इतिहास को विकृत तरीके से बच्चों को पढ़ाया गया। हम इतिहास को बदल देंगे और जो सही है उसे आने वाली पीढ़ियों के सामने रखा जाएगा। सरकार का काम पुल पुलिया बनाना ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराना भी है।

महाराणा की शान में पढ़ी कविता

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप की शान में कविता भी पढ़ी। उन्होंने कहा कि चढ़ जिसने,भाले से दुश्मन संघारे थे। मातृभूमि के खातिर, जंगल में कई साल गुजारे थे।। झुके नहीं वो मुगलों से, अनुबंधों को ठुकरा डाला। मातृभूमि की भक्ति का एक नया प्रतिमान बना डाला। उन्होंने उनकी वीरता का बखान करते हुए कहा कि वे 72 किलो का कवच पहनते थे और 80 किलो का भाला लिए दुश्मन पर बाघ की तरह टूट पड़ते थे। उनके स्मारक का भूमिपूजन कर आज जीवन सार्थक हो गया।

राजा छत्रसाल का भी बनेगा स्मारक

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने बुंदेला वीर महाराज छत्रसाल के समाधि स्थल छतरपुर में मउसहानिया में एक भव्य स्मारक बनवाने का भी ऐलान किया। उक्त स्मारक में लाइट एंड साउंड शो की भी व्यवस्था कराने की बात कही। वहीं धुबेला में स्थापित वर्तमान संग्रहालय का सुसज्जीकरण करने का भी ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित महाराणा प्रताप स्मारक के स्वरूप को लेकर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। इसके अलावा लोक कलाकार रामरत पांडेय ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति के जरिए महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा का वर्णन किया। टीटी नगर स्टेडियम के पास ही स्मार्ट सिटी के भूखंड पर यह महाराणा प्रताप स्मारक बनकर तैयार होगा।

Tags:
  • MP News
  • MP न्यूज़
  • Maharana Pratap Memorial
  • CM performed Bhoomi Pujan
  • announced Chhatrasal Memorial
  • महाराणा प्रताप स्मारक
  • CM ने किया भूमिपूजन
  • छत्रसाल स्मारक की घोषणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच