मंत्री विजयवर्गीय ने कांग्रेस के इस नेता को कहा बासा फल, दिया ये बयान

Vikram Jain | Feb 06, 2024, 18:49 IST
Share
Minister Kailash Vijayvargiya
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर कसा तंज

पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासी गलियारों में हो रही चर्चाओं के बीच बीजेपी के दिग्गज नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के नेता लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। मंगलवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होने पूर्व सीएम कमलनाथ को बासा फल बताया है। मंत्री विजयवर्गीय ने यह बयान कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर किए गए सवाल पर दिया।

'बीजेपी के दरवाजे उनके लिए बंद'

कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विजयवर्गीय ने कहा कि उनके लिए पार्टी के दरवाजे बंद हैं। आगे कहा कि अगर कमलनाथ बीजेपी में आना भी चाहें, तो उनके लिए दरवाजे बंद हैं। हम कमलनाथ जी को क्यों लेंगे? आदमी बाजार में जाएगा, तो ताजा फल लेगा कि बासा फल?।

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में एमपी की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करेगी। बीजेपी जल्द ही अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी लाखों वोटों से छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छिंदवाड़ा बीजेपी के संगठन में लोकसभा तक कोई फेरबदल नहीं करेगी। वर्तमान टीम ही लोकसभा चुनाव तक काम करेगी और जीतेगी।

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासी गलियारों में लगातार चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन अब बीजेपी के दिग्गज नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

Tags:
  • कमलनाथ
  • कांग्रेस
  • मंत्री विजयवर्गीय
  • बासा फल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज