शाजापुर में बीजेपी नेता ने वेयर हाउस में करोड़ों का अनाज हटाकर रखवा दी सीमेंट की बोरियां, 35 करोड़ का नुकसान, मामला दर्ज
Chandresh Sharma | Sept 20, 2023, 24:00 IST
शाजापुर में बीजेपी नेता ने वेयर हाउस में करोड़ों का अनाज हटाकर रखवा दी सीमेंट की बोरियां, 35 करोड़ का नुकसान, मामला दर्ज
कॉन्ट्रेक्ट के तहत बीजेपी नेता के वेयर हाउस में रखे गए करोड़ों रुपयों के चना और गेहूं की फसल को जानबूझकर खराब किया गया और उन्हें हटाकर वेयर हाउस में प्याज और सीमेंट की बोरियां रखवा दी गईं।
SHAJAPUR. शाजापुर में वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने एक बीजेपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि कॉन्ट्रेक्ट के तहत बीजेपी नेता के वेयर हाउस में रखे गए करोड़ों रुपयों के चना और गेहूं की फसल को जानबूझकर खराब किया गया और उन्हें हटाकर वेयर हाउस में प्याज और सीमेंट की बोरियां रखवा दी गईं। जांच में जब सरकारी अनाज की बर्बादी की कहानी सामने आई तो बीजेपी नेता के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि यहां शाजापुर के बीजेपी नेता रामेश्वर चौधरी और उनके बेटे की हो रही है, जो कि सिंधिया समर्थक बीजेपी नेता हैं।
35 हजार मीट्रिक टन गेहूं-चना हुआ बर्बाद
बता दें कि बीजेपी नेता के वेयर हाउस में अनुबंध के तहत 35 हजार मीट्रिक टन गेहूं और चना भंडारित कराया गया था। माल की सुरक्षा का जिम्मा वेयर हाउस संचालक का था। लेकिन यह पाया गया कि जानबूझकर सरकारी उपज को खराब किया गया और फिर बिना अनुमति उसे वेयर हाउस से हटवाकर सीमेंट और प्याज का भंडारण किया गया। इससे शासन को 35 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह उपज रामेश्वर चौधरी के जेवीएस गोदाम और भागीरथ वेयर हाउस में भंडारित की गई थी।
नुकसान की कराई जाएगी भरपाई
जानकारी के मुताबिक रामेश्वर चौधरी के एक वेयर हाउस में 11 करोड़ का गेहूं और चना भंडारित कराया गया था, जो कि खराब हो गया। वहीं दूसरे गोडाउन में भी 20 करोड़ रुपए कीमती उपज रखवाई गई थी। नियमों के मुताबिक वेयर हाउस संचालक सरकारी उपज को बिना अनुमति वेयर हाउस से बाहर नहीं कर सकते लेकिन नियमों को ताक पर रखकर ऐसा किया गया।
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं चौधरी
बता दें कि रामेश्वर चौधरी बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं, वर्तमान में वे बीजेपी जिला कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। उन्हें शाजापुर विधानसभा से दावेदार भी बताया जा रहा है। अपने गोडाउन और वेयर हाउस में हुई इस गफलत और कार्रवाई पर जब चौधरी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने दिल्ली में होने का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava