उज्जैन में 50 फीसदी से ज्यादा लाड़ली बहनों के नाम नहीं गैस कनेक्शन, महज 700 आवेदन आए, पुरूषों ने दिए नामांतरण के आवेदन

Chandresh Sharma | Sept 21, 2023, 24:00 IST
Share
उज्जैन में 50 फीसदी से ज्यादा लाड़ली बहनों के नाम नहीं गैस कनेक्शन, महज 700 आवेदन आए, पुरूषों ने दिए नामांतरण के आवेदन
उज्जैन में 50 फीसदी से ज्यादा लाड़ली बहनों के नाम नहीं गैस कनेक्शन, महज 700 आवेदन आए, पुरूषों ने दिए नामांतरण के आवेदन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी लाड़ली बहनों की जानकारी जुटाने ऑयल कंपनियों से डाटा कलेक्ट करने पहुंचे तो पता चला कि उज्जैन में उज्जवला योजना का लाभ ले रही महिलाओं में से 80 फीसदी से ज्यादा लाड़ली बहनें हैं।

UJJAIN. प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है, जिसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी लाड़ली बहनों की जानकारी जुटाने ऑयल कंपनियों से डाटा कलेक्ट करने पहुंचे तो पता चला कि उज्जैन में उज्जवला योजना का लाभ ले रही महिलाओं में से 80 फीसदी से ज्यादा लाड़ली बहनें हैं। महज 3 से 9 हजार लाड़ली बहनों को सस्ता सिलेंडर दिलाने कवायद करना पड़ेगी। इनमें से भी अधिकांश के नाम गैस का कनेक्शन नहीं है। अभी सस्ता गैस सिलेंडर लेने मात्र 700 आवेदन ही आए हैं।

यह है स्थिति

उज्जैन जिले में लाड़ली बहनों की तादाद 3 लाख 53 हजार 417 है लेकिन इनमें से 50 फीसदी के नाम ही गैस कलेक्शन हैं। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि इनके नाम गैस का कनेक्शन आसानी से ट्रांसफर हो जाएगा या इन्हें नया कनेक्शन लेना पड़ेगा यह भी स्पष्ट नहीं है। अधिकारी कह रहे हैं कि शासन की गाइडलाइन और परिस्थितियां देखने के बाद लगता है कि जिले में महज 3 से 9 हजार लाड़ली बहनों को ही नए सिरे से सस्ता सिलेंडर मिलेगा।

उज्जवला योजना का भी एंगल

दरअसल अकेले उज्जैन जिले में 4 लाख के करीब गैस कनेक्शन हैं जिनमें से 1 लाख 41 हजार कनेक्शन तो उज्जवला योजना के ही हैं। गैस एजेंसियों से मिले डाटा के मुताबिक उज्जवला योजना कनेक्शनधारी महिलाओं में 80 फीसदी से ज्यादा लाड़ली बहनें हैं, इसलिए इन महिलाओं को सस्ता सिलेंडर आसानी से मिल जाएगा। हां जिनके नाम गैस कनेक्शन नहीं है उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है। ताजा आंकड़ों की बात की जाए तो महज 700 लाड़ली बहनों ने ही सस्ते गैस सिलेंडर के लिए आवेदन दिया है।

पुरुषों ने दिए नामांतरण के आवेदन

इधर सस्ता सिलेंडर पाने की चाह में बड़ी तादाद में पुरुष गैस कनेक्शन महिलाओं के नाम कराने आवेदन दे चुके हैं। अधिकांश पुरुष अपनी मां या पत्नी के नाम कनेक्शन कराना चाह रहे हैं। महिलाएं भी नए कनेक्शन लेने आवेदन दे रही हैं लेकिन गैस एजेंसी उन्हें स्पष्ट कर रही है कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आपको सस्ता गैस सिलेंडर मिलेगा, क्योंकि वे शासन की घोषणा के बाद कनेक्शन लेने आ रही हैं।

Tags:
  • Ujjain News
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Brahmin Yojana
  • Cheap gas cylinder
  • no gas connections in the names of dear sisters
  • सस्ता गैस सिलेंडर
  • लाड़ली बहनों के नाम नहीं गैस कनेक्शन
  • उज्जैन न्यूज़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच