चेन्नई IT की टीम का इंदौर में लक्ष्मी ग्रुप पटाखा कारोबारी के ठिकानों पर छापा
Vishwanath Singh | Aug 12, 2025, 13:33 IST
Sourabh237
सूत्रों के मुताबिक, यह छापा शिवकाशी और दक्षिण भारत के बड़े पटाखा समूहों पर शुरू हुई देशव्यापी कार्रवाई का हिस्सा है। पहले चरण में वहां से लेन-देन और कारोबारी संबंधों से जुड़े दस्तावेज मिले
चेन्नई आयकर विभाग की विशेष टीम ने सोमवार सुबह इंदौर में पटाखा कारोबारी लक्ष्मी ग्रुप के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। टीम सुबह करीब 9 बजे सिमरोल स्थित गोदाम पहुंची और स्थानीय आयकर अधिकारियों के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। देर रात तक चली इस कार्रवाई में करीब 15 अधिकारी शामिल थे।
शिवाकाशी और लक्ष्मी ग्रुप पर
सूत्रों के मुताबिक, यह छापा शिवकाशी और दक्षिण भारत के बड़े पटाखा समूहों पर शुरू हुई देशव्यापी कार्रवाई का हिस्सा है। पहले चरण में वहां से लेन-देन और कारोबारी संबंधों से जुड़े दस्तावेज मिले। इनके आधार पर आयकर विभाग ने इंदौर सहित देशभर के अन्य प्रमुख पटाखा कारोबारियों के यहां दबिश दी।
यह खबर भी पढ़ें...नगर पालिकाओं में भी संपत्ति कर जमा करने की ऑनलाइन सुविधा, 3 नए निगम भी योजना से जुड़ेंगे
जांच के दौरान टीम हवाला के जरिए किए गए भुगतान, अंडर बिलिंग, नकद लेन-देन और अघोषित आय से जुड़े सबूत खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई का मकसद कारोबारियों के टैक्स चोरी और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की पूरी चेन को उजागर करना है।
इस छापेमारी ने इंदौर के पटाखा कारोबार जगत में हलचल मचा दी है, वहीं अधिकारियों का कहना है कि तलाशी में मिले दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सिमरोल और चोरल के आसपास पटाखा कारोबारियों के कारखाने हैं। वहां पर बड़ी मात्रा में पटाखे होने की जानकारी भी मिली है।
शिवाकाशी और लक्ष्मी ग्रुप पर छापा
यह खबर भी पढ़ें...नगर पालिकाओं में भी संपत्ति कर जमा करने की ऑनलाइन सुविधा, 3 नए निगम भी योजना से जुड़ेंगे
हवाला और बिलिंग में भी गड़बड़ी
तलाशी में मिले कई दस्तावेज
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman