Independence Day 2025 : सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा
Amresh Kushwaha | Aug 15, 2025, 10:01 IST
independence day 2025 CM Mohan Yadav
आज मध्यप्रदेश में देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में ध्वजारोहण किया...
Independence Day 2025 : देश आज 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day) मना रहा है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड (Lal Pared Ground) पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर में और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शहडोल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। प्रदेश में 31 जिलों में मंत्रियों और 24 जिलों में कलेक्टरों ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। यह दिन हमारे राज्य के हर कोने में गर्व और उत्साह का प्रतीक बनकर उभरा है।
लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक शानदार रथ पर सवार होकर परेड की सलामी ली। इस दौरान उनके साथ डीजीपी कैलाश मकवाना भी उपस्थित रहे। परेड के बाद उत्साहवर्धन के लिए हर्ष फायर किए गया। इस खास मौके पर 65 पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा, जो उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।
लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशवासियों को संबोधित किया। जानिए उनके भाषण में क्या विशेष बातें है...
लाडली बहनों के लिए मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा ऐलान किया है। अब भाईदूज के मौके पर लाडली बहनों को 1500 रुपए की राशि दी जाएगी। इस समय राज्य के पास 24 हजार 600 से ज्यादा मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता है, और इसे और बढ़ाने की योजना है। पीएम आवास योजना के तहत 8 लाख से अधिक शहरी परिवारों को पक्का मकान मिल चुका है। इसके अलावा, राज्यभर में एक हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में शहरी विकास को और तेज़ी से बढ़ावा देते हुए दो नए मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें इंदौर, धार, उज्जैन, भोपाल, सीहोर और रायसेन जैसे जिले शामिल होंगे।
लाल परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा की। उन्होंने जोर देते हुए कहा, जो जैसा, उसे वैसा ही जवाब दिया। यह बयान एक स्पष्ट संदेश था कि जो दूसरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, उसे उसी का परिणाम भुगतना पड़ता है।
सीएम मोहन यादव ने कहा, वर्तमान में किसानों को 5 रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। हमने 3 वर्षों में 32 लाख सोलर पंप उपलब्ध करा कर किसानों को बिजली बिल से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, किसान भाइयों को 10 लाख कनेक्शन देकर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
![3a2dda92-ee6]()
सीएम मोहन यादव ने कहा, मध्यप्रदेश में देश का सबसे बड़ा प्रमाणित जैविक खेती क्षेत्र है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से हम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही, राज्य के 14 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1383 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि भेजी गई है, ताकि उनकी मेहनत को सुरक्षा मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें।
![73caddb0-8ee]()
11 औद्योगिक इकाइयों का किया गया लोकार्पण
सीएम ने कहा, मध्यप्रदेश में कृषि उद्योग समागम 2025 एक नई दिशा की ओर बढ़ने की पहल है। इस समागम का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, कृषि को उद्यमिता से जोड़ना और आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करना है। मंदसौर में 3812 करोड़ रुपए के निवेश से 11 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इससे 6850 लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता खोला गया। इसके अलावा, तीन दिवसीय समागम का आयोजन नरसिंहपुर में भी किया गया, जो कृषि और उद्योग के मेल को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
![082b3874-142]()
महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा
मुख्यमंत्री ने कहा, मनरेगा के जरिए 30 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों की पात्र महिलाओं को 30 हजार एकड़ निजी भूमि पर 30 लाख से ज्यादा फलदार पौधे लगाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए एक हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। यह कदम न केवल पर्यावरण को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को भी एक नई दिशा देगा।
सीएम मोहन यादव ने कहा, मध्यप्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए दो नए मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र स्थापित किए जा रहे हैं। पहला क्षेत्र इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर बन रहा है, जबकि दूसरा भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़-ब्यावरा जिलों के क्षेत्रों को जोड़कर तैयार किया जा रहा है। भविष्य में जबलपुर और ग्वालियर को भी मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे राज्य की अधोसंरचना मजबूत होगी और छोटे कस्बों व नगरों के बीच व्यापारिक व नागरिक संपर्क में भी वृद्धि होगी।
सीएम बोले- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से, स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, और बुधनी समेत आठ नगरों को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि सरकार और जन-सहभागिता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जो इस दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों का जीवंत प्रमाण है।
नक्सल उन्मूलन की दिशा में बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में विशेष दस्तों में 850 नए पद जोड़े गए हैं। इसके अलावा, पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश आपराधिक कानूनों के क्षेत्र में भी एक कदम आगे बढ़ते हुए नए कानून लागू करने में अग्रणी बना है। इसके साथ ही, डायल 100 को डायल 112 से जोड़कर 12 सौ आधुनिक वाहन तैनात किए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया गया है।
प्रदेश का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व देश के 53 टाइगर रिजर्व में प्रभावी प्रबंधन के मामले में दूसरे स्थान पर है, जबकि कान्हा टाइगर रिजर्व को देश का सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला है। साथ ही, चीता प्रोजेक्ट के तहत कूनो में 26 चीते आबाद हैं, और गांधी सागर अभयारण्य में चीतों के लिए एक नया घर तैयार किया जा रहा है, जो वन्यजीव संरक्षण में प्रदेश की अहम भूमिका को और भी मजबूत करेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
भोपाल न्यूज | MP News
लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक शानदार रथ पर सवार होकर परेड की सलामी ली। इस दौरान उनके साथ डीजीपी कैलाश मकवाना भी उपस्थित रहे। परेड के बाद उत्साहवर्धन के लिए हर्ष फायर किए गया। इस खास मौके पर 65 पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा, जो उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम का प्रदेश को संबोधन
लाडली बहनों के लिए मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा ऐलान किया है। अब भाईदूज के मौके पर लाडली बहनों को 1500 रुपए की राशि दी जाएगी। इस समय राज्य के पास 24 हजार 600 से ज्यादा मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता है, और इसे और बढ़ाने की योजना है। पीएम आवास योजना के तहत 8 लाख से अधिक शहरी परिवारों को पक्का मकान मिल चुका है। इसके अलावा, राज्यभर में एक हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में शहरी विकास को और तेज़ी से बढ़ावा देते हुए दो नए मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें इंदौर, धार, उज्जैन, भोपाल, सीहोर और रायसेन जैसे जिले शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव के संबोधन के जरूरी अहम बाते...
|
जो जैसा, उसे वैसा ही जवाब दिया- सीएम
किसान भाइयों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएंगे
3a2dda92-ee6
किसानों के खातों में भेजी फसल बीमा राशि
73caddb0-8ee
11 औद्योगिक इकाइयों का किया गया लोकार्पण
सीएम ने कहा, मध्यप्रदेश में कृषि उद्योग समागम 2025 एक नई दिशा की ओर बढ़ने की पहल है। इस समागम का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, कृषि को उद्यमिता से जोड़ना और आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करना है। मंदसौर में 3812 करोड़ रुपए के निवेश से 11 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इससे 6850 लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता खोला गया। इसके अलावा, तीन दिवसीय समागम का आयोजन नरसिंहपुर में भी किया गया, जो कृषि और उद्योग के मेल को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
082b3874-142
महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा
मुख्यमंत्री ने कहा, मनरेगा के जरिए 30 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों की पात्र महिलाओं को 30 हजार एकड़ निजी भूमि पर 30 लाख से ज्यादा फलदार पौधे लगाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए एक हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। यह कदम न केवल पर्यावरण को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को भी एक नई दिशा देगा।
cefcce78-145
दो नए मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र किए जा रहे स्थापित
9549b0e3-e4a
आठ नगरों को स्वच्छता के क्षेत्र में मिली राष्ट्रीय सम्मान
b938e7cb-a7f
पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
4df132e8-8f8
वन्यजीव संरक्षण में प्रदेश की अहम भूमिका
cc4cd0b9-423
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
भोपाल न्यूज | MP News
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman