जल्द होने वाला है भारत-कोरिया का जॉइंट वेंचर, मप्र में 2000 करोड़ का होगा निवेश, मिलेंगी 25 हजार नौकरियां

Dolly patil | Aug 13, 2024, 11:08 IST
Share
her6g
her6g

मध्य प्रदेश में दक्षिण कोरिया और भारत की ज्वाइंट वेंचर कंपनी मरकबा ईसीडीएस ने बड़े निवेश की पहल की है। इस कंपनी के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात भी की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मध्य प्रदेश में निवेश को लगातार बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी के साथ विकसित भारत में राज्य की भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए सरकार लगातार उद्योगपतियों से मुलाकात भी कर रही है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav )से दक्षिण कोरिया और भारत की ज्वाइंट वेंचर कंपनी मरकबा ईसीडीएस (Merkaba ECDS )के प्रतिनिधि मंडल ने समत्व भवन में भेंट की थी।

इसी के साथमरकबा ईसीडीएस ने मप्र में 20 प्रोजेक्ट्स में 2000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। आपको बता दें कि इन प्रोजेक्ट्स से प्रदेश में 25 हजार नौकरियां मिलने वाली है।

किन क्षेत्रों में होगा निवेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चर्चा में कम्पनी ने प्रदेश की औद्योगिक नीति का लाभ लेते हुए वाटर एंड सीवेज पाईप मैन्यूफेक्चरिंग, फार्मा, मेडिकल डिवाइसेस, बायो टेक्नोलाजी, टूल मेन्यूफेक्चरिंग, नॉन फैरस मेटल, कारबन फाईबर, आईटी, बैटरी निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, बिग डेटा सोल्यूशन्स, ड्रोन टेक्नोलाजी,नेनो फाइबर फ्रेम्स इत्यादि में निवेश की इच्छा जताई है।

NIRF RANK 2024 : आईआईटी मद्रास ने फिर बनाया रिकॉर्ड, भोपाल की एक भी यूनिवर्सिटी लिस्ट में नहीं

कौन थे मौजूद

इस अवसर पर प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र कुमार सिंह तथा दक्षिण कोरिया प्रतिनिधि मंडल के सदस्य जोओंग जोंग चेओल, खवांग ओन रेह्यू, जूनव्ही जो, गेल खांग, जुनसंग ली और वोसिओक चंग और राजेश भारद्वाज मौजूद थे।

https://www.youtube.com/watch?v=DYOcjYVazZ0

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • भारत-कोरिया का जॉइंट वेंचर
  • मरकबा ईसीडीएस
  • Merkaba ECDS
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि