इंडिया स्मार्ट सिटी का आयोजन आज से, अवार्ड में फिर छाया रहेगा इंदौर, राष्ट्रपति के हाथों गुरुवार को होगा पुरस्कृत

Pratibha Rana | Sept 26, 2023, 24:00 IST
Share
इंडिया स्मार्ट सिटी का आयोजन आज से, अवार्ड में फिर छाया रहेगा इंदौर, राष्ट्रपति के हाथों गुरुवार को होगा पुरस्कृत
इंडिया स्मार्ट सिटी का आयोजन आज से, अवार्ड में फिर छाया रहेगा इंदौर, राष्ट्रपति के हाथों गुरुवार को होगा पुरस्कृत

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर पहली बार इंडिया स्मार्ट सिटी परियोजना के घोषित अवार्ड समारोह की मेजबानी करने जा रहा है।

संजय गुप्ता, INDORE. देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर पहली बार इंडिया स्मार्ट सिटी परियोजना के घोषित अवार्ड समारोह की मेजबानी करने जा रहा है। 26 और 27 सितंबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन (27 सितंबर को) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अवार्ड के चौथे संस्करण के 66 विजेताओं को पुरकार देकर सम्मानित करेंगी। 100 स्मार्ट शहरों में से प्रथम पुरकार इंदौर को मिलेगा। इसके साथ ही अन्य कैटेगरी में भी इंदौर को अलग-अलग अवार्ड मिलने जा रहे हैं। सिटी अवार्ड में इंदौर विजेता है और रेंक वन है तो वहीं स्टेट अवार्ड कैटेगरी में मप्र नंबर वन है। इस आयोजन में विभिन्न शहरों के महापौर और नगर निगम आयुक्त भाग लेंगे। समारोह को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन की तैयारियां हो गई है। समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा चार केंद्रीय मंत्रीस्मार्ट सिटी मिशन से जुड़े उद्योग भागीदार, शिक्षाविद और नागरिक समाज संगठन भी इस आयोजन में भाग लेंगे।

इस साल राष्ट्रपति दूसरी बार आ रही इंदौर

इस साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दूसरी बार इंदौर आ रही है। इससे पहले जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आई थी। उन्होंने प्रवासी भारतीयों का सम्मान किया था। देश के 66 शहरों को अवार्ड देने के लिए राष्ट्रपति फिर इंदौर आ रही है। 27 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति 5 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों, 31 विशष्टि शहरों और 7 भागीदार संगठनों को पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी।

इंदौर को इन कैटगरी में मिलेगा पुरस्कार

  • निर्मित पर्यावरण - रिवरफ्रंट डेवलपमेंट (रामबाग पुल से कृष्णपुरा छतरी तक खंड 1) रेंक टू
  • अर्थव्यवस्था - वैल्यू कैप्चर फाइनेंसिंग (वीसीएफ), रेंक टू
  • स्वच्छता - गोबरधन बायो-सीएनजी प्लांट रेंक वन
  • अरबन पर्यावरण- वायु गुणवत्ता में सुधार और वर्टिकल गार्डन के साथ अहिल्या वन, रेंक वन
  • पानी - सरस्वती और कान्ह लाइफलाइन परियोजना (संकल्प), वर्षा जल संचयन - जल प्लस से जल अधिशेष और झीलों, कुओं और बावड़ियों का कायाकल्प, रेंक वन
  • कोविड इनोवेशन अवार्ड - कोविड 19 प्रतिक्रिया श्रेणी - अनेक पहल, रेंक टू
(भोपाल को कल्चर कैटेगरी में रेंक टू मिली है।)

26 सितंबर को इस तरह है पूरा कार्यक्रम

- सुबह 10 बजे- प्रदर्शनी का उद्घाटन

- 10 से 10.30 बजे- तक मेहमानों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन

- 10.30 बजे से 1 बजे तक प्रदर्शनी स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए समर्पित

- 11बजे से 1 बजे तक - इंदौर में हुए परियोजनाओं के कार्यों का दौरा (बैच 1)

- 1 बजे से 2.30 बजे तक दोपहर का भोजन

- 2. 30 बजे 4.30 बजे तक

सरकार के लिए प्रदर्शनी

- 2. 30 बजे 4.30 बजे तक

इंदौर परियोजनाओं का साइट दौरा (बैच 2)

- 4.30 बजे से 6.30 बजे तक

इंदौर परियोजनाओं का दौरा (बैच 3)

- 7 से 9 बजे तक

उज्जैन स्मार्ट सिटी महाकाललोक का दौरा (बैच 1, 2, 3)

27 सितंबर को मुख्य आयोजन इस तरह राष्ट्रपति की उपस्थिति में होगा

- सुबह 6 से 7 बजे - हेरिटेज वॉक (पहले 200 पंजीकरण)

- 10 बजे - प्रतिभागियों को बीसीसी मुख्य हॉल में बैठाया जाएगा

- 10.30 बजे - फोटो समारोह के लिए पुरस्कार विजेताओं की कतार

- 10.30 बजे से अतिथियों व गणमान्य व्यक्तियों का आगमन

- 11 बजे - माननीय राष्ट्रपति जी का आगमन

- 11 बजे से 11.15 बजे तक माननीय राष्ट्रपति ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया

- 11.15 से 11.20 तक पुरस्कार विजेताओं के साथ फोटो समारोह

-11.25 से 12.55 बजे तक अवार्ड समारोह - चरण I (माननीय राष्ट्रपति की उपस्थिति में)

- 12. 55 बजे माननीय राष्ट्रपति का प्रस्थान

- 12.55 से 2 बजे तक- पुरस्कार समारोह - दूसरा चरण

- 2 बजे से 3.30 बजे तक

लंच

- 3.30 बजे से 6 बजे तक प्रदर्शनी एवं संवाद

- 6 बजे से 6.30 बजे तक

चाय - नाश्ता

- 6.30 बजे से 7.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन

7.30 बजे से डिनर

इस तरह बनी पुरस्कारों की चयन सूची

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को 80 योग्य स्मार्ट शहरों से 845 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनका मूल्यांकन पांच चरणों में किया गया था। अंतिम चरण में प्रत्येक पुरस्कार श्रेणी के लिए शीर्ष तीन प्रस्तावों की पहचान की गईं।

पुरस्कारों की ये 5 कैटेगरी थी

  • परियोजना पुरस्कार - 35 शहर विजेता
  • नवप्रवर्तन पुरस्कार - 6 शहर विजेता
  • राष्ट्रीय और क्षेत्रीय शहर पुरस्कार - 13 शहर विजेता
  • राज्य/संघ राज्य क्षेत्र पुरस्कार- 5 राज्य विजेता
  • साथी पुरस्कार - 7 शहर विजेता बने
  • कुल विजेताओं की संख्या रही - 66
Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • India Smart City
  • India Smart City in Indore
  • India Smart City Event
  • इंडिया स्मार्ट सिटी
  • इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटी
  • इंडिया स्मार्ट सिटी आयोजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई