विवेक सागर ने इंडियन हॉकी टीम को फिर दिलाया मेडल, मध्यप्रदेश सरकार देगी 1 करोड़ का ईनाम

Deeksha Nandini Mehra | Aug 09, 2024, 08:34 IST
Share
vivek sagar story
vivek sagar story

मध्य प्रदेश के विवेक सागर ने साल 2018 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। मिडफील्डर ने यूथ ओलंपिक गेम्स, ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैंपियंस ट्रॉफी और एशियन गेम्स में पदक जीते हैं।

Midfielder Vivek Sagar Prasad : पेरिस ओलंपिक 2024 ( Paris Olympics 2024 ) में इंडियन पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इंडियन हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ मैच में स्पेन को 2-1 से हराया है। इंडियन पुरुष हॉकी टीम का मध्य प्रदेश से सीधा कनेक्शन है। इस टीम में मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद की भी खूब वाहवाही हो रही है। ओलंपिक में विवेक सागर प्रसाद का गेम देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें 1 करोड़ का ईनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम ने विवेक से वीडियो कॉल पर बात भी की है। आइए जानते हैं इंडियन हॉकी टीम (Indian men's hockey team) के उभरते सितारें विवेक सागर प्रसाद के बारे में...

मध्यप्रदेश सरकार देगी 1 करोड़ का ईनाम

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि OlympicGames में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, हमारे मध्यप्रदेश के गौरव, श्री विवेक प्रसाद सागर जी को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।

भारतीय हॉकी टीम द्वारा Olympic Games में कांस्य पदक जीतने पर हॉकी खिलाड़ी विवेक ने वीडियो शुभकामनाओं भरा सन्देश भेजा है। यहां सुनिए वीडियो सन्देश



इटारसी में जन्मे हैं विवेक

विवेक सागर प्रसाद (Vivek Sagar Prasad) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ( Indian Men's Hockey Team ) के एक प्रमुख मिडफील्डर हैं। उनका जन्म 25 फरवरी 2000 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी (चांदौन गांव) में हुआ। विवेक ने बहुत ही कम उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया और जल्दी ही अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

साल 2018 में किया डेब्यू

विवेक सागर ने 2018 में सुल्तान अजलान शाह कप में भारतीय सीनियर हॉकी टीम में अपना डेब्यू किया और तबसे वे टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं। विवेक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। जिनमें 2021 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा होना भी शामिल है।

आक्रामक खेल शैली के साथ बचाते हैं गोल

विवेक अपनी आक्रामक खेल शैली और मैदान पर उनकी रणनीतिक समझ के लिए जाने जाते हैं। वे टीम के लिए गेम बनाने और विरोधी टीम की आक्रमण योजनाओं को विफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मिडफील्डर विवेक सागर ( Midfielder Vivek Sagar ) ने इंडियन हॉकी टीम के साथ कई महत्वपूर्ण मेडल जीते हैं। उनके प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं:

  • पेरिस ओलंपिक 2024 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ कांस्य पदक जीतना।
  • टोक्यो ओलंपिक 2021: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ कांस्य पदक जीतना।
  • FIH हॉकी प्रो लीग 2020-21: भारतीय टीम ने इस लीग में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • सुल्तान अजलान शाह कप 2018: इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता था, जिसमें विवेक ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • FIH जूनियर हॉकी विश्व कप 2016: विवेक इस टीम का हिस्सा थे, जिसने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
  • विवेक के योगदान को देखते हुए, उन्हें खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
  • विवेक सागर को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के कारण पुलिस विभाग में भी नौकरी मिली है। वें एमपी पुलिस बल में Deputy Superintendent of Police (DSP) के पद पर हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Paris Olympics 2024
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • hocky player vivek sagar
  • indian hockey team
  • विवेक सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा