0f1c54f1-2b3
इंदौर में 23 मास्टर प्लान सड़कों के लिए बाधक हटाने का काम शुरू, निगम ने कैविएट लगाई
Sanjay Gupta | Published:
indore-23-masters-plan-roads-obstacles-removed
इंदौर नगर निगम ने मास्टर प्लान की 23 सड़कों के लिए रुकावट डालने वाले निर्माणों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, निगम ने किसी भी कानूनी परेशानी से बचने के लिए कैविएट दायर की है।
INDORE. इंदौर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों के लिए अब इंदौर नगर निगम ने एक बार फिर मुहिम शुरू की है। इस बार किसी भी तरह की कानूनी बाधा न आने देने के लिए नगर निगम इंदौर ने जाहिर सूचना जारी की है। साथ ही कैविएट भी दायर कर दी है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में बोल चुके हैं कि सड़कों की चौड़ाई कम नहीं की जाएगी। इन मास्टर प्लान की सड़कों के बन जाने से शहर को काफी राहत मिलेगी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में अवैध कॉलोनी रोकने के लिए एसीएस संजय दुबे ने निगमायुक्त को दिया ऐसा जोरदार आइडिया
मंगलवार, 04 नवंबर की सुबह इस सड़क के लिए तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई। इंदौर निगम ने मालवीय नगर में मास्टर प्लान के तहत बन रहे एमआर-9 से एलआईजी लिंक रोड तक बाधक मकानों को हटाने की मुहिम शुरू की। मालवीय नगर गली नंबर 2 में करीब 140 मकानों को हटाया गया।
इसके पहले सोमवार, 03 नवंबर को बड़ा गणपति से टिगरिया बादशाह तक 100 फीट चौड़ी सड़क के लिए 11 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी विनोद अग्रवाल, भवन निरीक्षक सचिन गहलोत, रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे और निगम का रिमूवल अमला मौजूद था।
![0f1c54f1-2b3]()
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: इंदौर में तीन पुलिसकर्मियों ने वर्दी पहनकर ही पी जमकर शराब, कार लेकर भीड़ में घुसे, पांच को मारी टक्कर
इधर शंकरगंज मेन रोड पर घर बचाओ संघर्ष समिति बनाकर रहवासियों ने घर बचाने की मुहिम शुरू की है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रमुख सचिव, सांसद, महापौर आदि के नाम पर उन्होंने ज्ञापन दिया है। साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात की है।
इसमें कहा गया है कि जिंसी चौराहे से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक मकानों को चिन्हित किया गया है। इन्हें बाधक माना गया है। रहवासियों ने कहा कि इसकी चौड़ाई 50 फीट रखने के लिए अक्टूबर 2022 में सांसद शंकर लालवानी के घर पर महापौर जी और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बैठक हुई थी और इस पर सहमति बनी थी। वहीं, अब इसे 80 फीट किया जा रहा है।
रहवासियों ने कहा कि यह लिंक रोड है और अन्य किसी रोड की चौड़ाई 40-50 फीट से ज्यादा नहीं है। निगम छावनी, एमजी रोड, सुभाष मार्ग भी 20-20 फीट कम चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को दे रहा है। इसी तरह इसे भी 50-60 फीट तक किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में मनोज तोमर, संजय मिश्रा, संजय खानविलकर, गोविंद शर्मा, आशीष ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, पिंपल शुक्ला, अमित तिवारी, लखन सोलंकी आदि थे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर का शाहबानो केस फिर चर्चा में, बेटियों ने की इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक पर रोक की मांग
![275f1217-5ab]()
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में बोल चुके हैं कि सड़कों की चौड़ाई कम नहीं की जाएगी। इन मास्टर प्लान की सड़कों के बन जाने से शहर को काफी राहत मिलेगी।
कैविएट के बारे में यह बताया गया
निगम के जरिए जारी सूचना में 23 सड़कों की जानकारी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि इन सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए बाधक निर्माणों को हटाया जाएगा। ताकि एकतरफा स्टे प्राप्त न हो सके। इसके लिए निगम ने कैविएट दायर की है।
इसकी सूची इस प्रकार है
इसके पहले सोमवार, 03 नवंबर को बड़ा गणपति से टिगरिया बादशाह तक 100 फीट चौड़ी सड़क के लिए 11 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी विनोद अग्रवाल, भवन निरीक्षक सचिन गहलोत, रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे और निगम का रिमूवल अमला मौजूद था।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: इंदौर में तीन पुलिसकर्मियों ने वर्दी पहनकर ही पी जमकर शराब, कार लेकर भीड़ में घुसे, पांच को मारी टक्कर
शंकरगंज मेन रोड पर घर बचाओ अभियान
इसमें कहा गया है कि जिंसी चौराहे से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक मकानों को चिन्हित किया गया है। इन्हें बाधक माना गया है। रहवासियों ने कहा कि इसकी चौड़ाई 50 फीट रखने के लिए अक्टूबर 2022 में सांसद शंकर लालवानी के घर पर महापौर जी और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बैठक हुई थी और इस पर सहमति बनी थी। वहीं, अब इसे 80 फीट किया जा रहा है।
रहवासियों ने कहा कि यह लिंक रोड है और अन्य किसी रोड की चौड़ाई 40-50 फीट से ज्यादा नहीं है। निगम छावनी, एमजी रोड, सुभाष मार्ग भी 20-20 फीट कम चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को दे रहा है। इसी तरह इसे भी 50-60 फीट तक किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में मनोज तोमर, संजय मिश्रा, संजय खानविलकर, गोविंद शर्मा, आशीष ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, पिंपल शुक्ला, अमित तिवारी, लखन सोलंकी आदि थे।
यह हैं इंदौर की 23 मास्टर प्लान सड़कें
- जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक (24 मीटर)
- नेमीनाथ चौराहा से जिंसी चौराहा तक (24 मीटर)
- सुभाष मार्ग गोल मंदिर से रामबाग पुल तक (30 मीटर)
- मच्छी बाजार चौराहा से चंद्रभागा पुल तक (24 मीटर)
- टीसीएस से एमआर-5 तक लिंक रोड (30 मीटर)
- एमआर-10 से एमआर-12 को जोड़ने वाली लिंक रोड (30 मीटर)
- एयरपोर्ट रोड से एमआर-5 को जोड़ने वाली लिंक रोड (30 मीटर)
- एमआर-5 बड़ा बांगडदा से पीएमएवाय मल्टी तक (30 मीटर)
- भमौरी चौराहा से एमआर-10 और राजशाही गार्डन से होटल वाव तक (30 मीटर)
- सांवेर रोड पेट्रोल पंप से शिवशक्ति नगर हनुमान मंदिर तक (30 मीटर)
- भागीरथपुरा मेन रोड एमआर-4 से पुलिया तक (18 मीटर)
- एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक (30 मीटर)
- एबी रोड जीपीओ चौराहा से सरवटे बस स्टैंड तक (24 मीटर)
- नेहरू प्रतिमा (मधुमिलन चौराहा) से छावनी पुल तक (24 मीटर)
- वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक (18 मीटर)
- एमआर-9 से मालवीय नगर गली नंबर 2 होते हुए एलआईजी लिंक रोड (18 मीटर)
- मुसाखेड़ी चौराहा से सावरिया धाम मंदिर तक (45 मीटर)
- किला मैदान रोड गुटकेश्वर महादेव मंदिर से सदर बाजार तक (18 मीटर)
- कडिलपुरा रोड सुभाष मार्ग से इंदौर वायर चौराहा तक (30 मीटर)
- रिंग रोड खजराना मंदिर द्वार से जमजम चौराहा तक (18 मीटर)
- जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक (30 मीटर)
- इंदौर बायपास होटल प्राइड से सिटी फॉरेस्ट तक (30 मीटर)
- सरवटे बस स्टैंड जूनी इंदौर ब्रिज से चंद्रभागा होते हुए मच्छी बाजार चौराहा तक (24/18 मीटर)
275f1217-5ab
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari