इंदौर रियल सेक्टर में मचा हड़कंप, आयकर विभाग की जांच विंग ने भेजे नोटिस-समन
Sanjay Gupta | Nov 03, 2025, 15:24 IST
indore-real-estate-income-tax-notices-jda-agreement
इंदौर में आयकर विभाग ने रियल एस्टेट सेक्टर को लेकर कड़ी कार्रवाई की। विभाग ने 250 से ज्यादा नोटिस भेजकर ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट करने वालों से टैक्स चोरी के मामले में जवाब तलब किया है। इस कार्रवाई से रियल एस्टेट में हड़कंप मच गया है।
INDORE. इंदौर रियल सेक्टर बीते कुछ महीनों से सुस्ती में था। वहीं, अब इसे एक और बड़ा झटका लगा है। इंदौर इन्वेस्टिगेशन विंग ने एक-दो नहीं, ढाई सौ से ज्यादा नोटिस/समन जारी किए हैं। इन सभी को बयान और जवाब के लिए विभाग में बुलाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के कई बिल्डरों के साथ धोखाधड़ी का आरोपी भूमाफिया प्रवीण जैन को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया
इन सौदों पर नोटिस देने का कारण यह है कि किसान खेती की जमीन को टैक्स फ्री मानता है। इसी के चलते इसमें अधिकांश टैक्स देते ही नहीं हैं। इसी को लेकर लगातार करोड़ों की टैक्स चोरी की सूचनाएं आयकर विभाग को मिल रही थीं।
वहीं, विभाग ने पंजीयन विभाग से इंदौर में हुए सारे ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट की कॉपी ली। इसके बाद इन सौदों के आधार पर एक-एक कर सभी को नोटिस जारी कर दिए।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में नया चूहाकांड, शास्त्री ब्रिज ही कुतर दिया, हुआ गड्ढा
इन्वेस्टिगेशन विंग इंदौर की ओर से आयकर एक्ट 1961 की धारा 131(ए) के तहत संबंधितों को नोटिस/समन जारी किए गए हैं। इन सभी को एक-एक कर समय देकर विभाग में आकर बयान देने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि नोटिस के बाद भी संबंधित दस्तावेजों के साथ नहीं आते हैं, तो इसके लिए दस हजार की पेनल्टी लगेगी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: SIR के लिए कांग्रेस का हेल्पलाइन नंबर, बोले- हर मतदाता की करेंगे सुरक्षा
संबंधित व्यक्ति को खुद या अपने प्रतिनिधि के जरिए विभाग में उपस्थिति देना होगी और साथ में यह दस्तावेज भी लाने होंगे-
इंदौर में हाल के समय में जिस तरह से जमीन के दामों में तेजी आई है। इसके बाद बिल्डर/डेवलपर्स भी अब जेडीए में अधिक डील कर रहे हैं। इसमें किसान की जमीन रहती है और बिल्डर इसमें समझौता कर कॉलोनी विकास मंजूरी, नक्शा पास कराने से लेकर डेवलपमेंट करने, कॉलोनी काटने और फिर बिक्री तक की जिम्मेदारी लेता है।
इसके बदले में एक रेशो डील रहती है जिसमें डेवलप जमीन यानी उसके तय हिस्से के प्लॉट वह ले लेता है। खेती की जमीन बेचने पर आयकर नहीं है, लेकिन इस तरह जेडीए के जरिए सौदा कर खरीदी-बिक्री कैपिटल गेन टैक्स के दायरे में आती है। इसी के चलते आयकर विभाग ने यह नोटिस जारी किए हैं। इसमें किसान और बिल्डर दोनों उलझे हैं और जवाब मांगा गया है।
किन्हें भेजे जा रहे हैं नोटिस
यह नोटिस ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) वालों को भेजे गए हैं। इसमें किसान के साथ बिल्डर/डेवलपर्स टाउनशिप काटने का एग्रीमेंट करते हैं। यह एग्रीमेंट रजिस्टर्ड होता है। इस एग्रीमेंट के बाद आगे सौदों पर कैपिटल गेन टैक्स लगता है। इसी टैक्स वसूली के लिए यह नोटिस जारी हुए हैं।
किसान खेती की जमीन का टैक्स नहीं देता
वहीं, विभाग ने पंजीयन विभाग से इंदौर में हुए सारे ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट की कॉपी ली। इसके बाद इन सौदों के आधार पर एक-एक कर सभी को नोटिस जारी कर दिए।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में नया चूहाकांड, शास्त्री ब्रिज ही कुतर दिया, हुआ गड्ढा
इस एक्ट के तहत जारी किए गए नोटिस
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि नोटिस के बाद भी संबंधित दस्तावेजों के साथ नहीं आते हैं, तो इसके लिए दस हजार की पेनल्टी लगेगी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: SIR के लिए कांग्रेस का हेल्पलाइन नंबर, बोले- हर मतदाता की करेंगे सुरक्षा
यह सारे दस्तावेज लेकर विभाग में जाना होगा
- ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) की कॉपी
- कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र
- संबंधित सालों का आयकर रिटर्न
- एग्रीमेंट के संबंध में बैंक स्टेटमेंट, अकाउंट डिटेल व अन्य वित्तीय दस्तावेज
- इस संबंध में लिखित स्पष्टीकरण व अन्य दस्तावेज जो इसके लिए पेश करना चाहें।
इंदौर में अब एग्रीमेंट से हो रहा काम
इसके बदले में एक रेशो डील रहती है जिसमें डेवलप जमीन यानी उसके तय हिस्से के प्लॉट वह ले लेता है। खेती की जमीन बेचने पर आयकर नहीं है, लेकिन इस तरह जेडीए के जरिए सौदा कर खरीदी-बिक्री कैपिटल गेन टैक्स के दायरे में आती है। इसी के चलते आयकर विभाग ने यह नोटिस जारी किए हैं। इसमें किसान और बिल्डर दोनों उलझे हैं और जवाब मांगा गया है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari