इंदौर में नया चूहाकांड, शास्त्री ब्रिज ही कुतर दिया, हुआ गड्ढा
Rahul Dave | Nov 03, 2025, 11:28 IST
indore-new-rat-incident-shastri-bridge
इंदौर में चूहों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में शहर के ऐतिहासिक शास्त्री ब्रिज पर चूहों ने सड़क की नींव को कमजोर कर दिया, जिससे सड़क धंस गई।
राहुल दवे @ Indore
रविवार सुबह ब्रिज पर अचानक सड़क धंस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो सच्चाई चौंकाने वाली थी ब्रिज के नीचे करीब 20 से ज्यादा चूहों के बिल मिले।
निरीक्षण में सामने आया कि चूहों ने पुल की मिट्टी और बेस को कुतर-कुतरकर कमजोर कर दिया, जिससे सड़क का एक हिस्सा धंस गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि पिछले 10 महीनों से यह इलाका धीरे-धीरे खोखला हो रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वजह चूहे होंगे।
ब्रिज पर भोजन बांटने से बढ़ रहे हैं चूहे
राठौर ने कहा कि शास्त्री ब्रिज पर बड़ी संख्या में चूहों के बिल मिले हैं। यह पुल शहर के सबसे पुराने पुलों में से एक है, इसलिए इसे बचाना जरूरी है। हमने तुरंत पेस्ट कंट्रोल का आदेश दिया है और फायर ब्रिगेड को भी सतर्क किया गया है।
3 सितंबर को एमवाय अस्पताल में भी हुआ था ‘चूहा कांड’
f6691522-0dd
इसके अलावा, 23 अक्टूबर को चूहों के कारण गिराए गए दीये से कारोबारी कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के पेंटहाउस में आग लग गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। ऐसे में शास्त्री ब्रिज का यह हादसा एक और चेतावनी बनकर सामने आया है कि शहर में “रॉडेंट कंट्रोल” सिस्टम पूरी तरह फेल है।
खबरें ये भी...
इंदौर एमवाय चूहा कांड में दो नवजातों की मौत के बाद जांच कमेटी की मुख्य अनुशंसा- चूहे के वीडियो बाहर नहीं आने चाहिए
इंदौर में नवजात को कुतरा नहीं, पूरी 4 उंगलियां खा गए चूहे, डीन, अधीक्षक, विभागाध्यक्ष बोल रहे झूठ पर झूठ
एयरपोर्ट पर भी हुआ था चूहों का आतंक
a6f3d745-b74
यह घटना उस समय हुई जब यात्री इंदौर से बेंगलुरु जा रहा था। घटना के बाद यात्री को तुरंत इंजेक्शन और एंटीबायोटिक टैबलेट्स दी गईं थीं।
खबरें ये भी...
सफाई के सिरमौर इंदौर के एयरपोर्ट पर यात्री की पैंट में घुसा चूहा, बाद में लगवाया टिटनेस का टीका
इंदौर के एमवाय में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत पर हाईकोर्ट ने पूछा FIR क्यों नहीं हुई, डीन ने दूसरों पर जिम्मेदारी ढोली
अब सवाल- कब रुकेगा चूहा आतंक?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman