इंदौर में अब छत से मिले 40 लाख, बता ही नहीं पाया कहां से आए
Vishwanath Singh | May 14, 2025, 10:23 IST
The Sootr
विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्कीम नंबर 54 स्थित एक घर में दबिश देकर पुलिस ने 40 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ये नकदी घर की छत पर छिपाकर रखी गई थी।
इंदौर में अब लंबे समय के बाद हवाला के रुपए मिलने लगे हैं। इसी कड़ी में जहां पिछले दिनों पुलिस ने 1 करोड़ 30 लाख रुपए एक बस से बरामद किए थे तो दूसरी तरफ अब 40 लाख रुपए घर में रखे मिले हैं। हालांकि इतने पैसे युवक के पास कहां से आए। इसके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे पाया है। इस पर पुलिस ने रुपए जब्त कर मामले को जांच में लिया है।
विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्कीम नंबर 54 स्थित एक घर में दबिश देकर पुलिस ने 40 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ये नकदी घर की छत पर छिपाकर रखी गई थी। मौके से पकड़े गए युवराज मंडलोई नामक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो इस बड़ी रकम के बारे में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में शराब की जांच में फूंक मारने के लिए पुलिस पर दादागिरी के आरोप, पत्नी से धक्का-मुक्की कर पति को पीटा
पुलिस के अनुसार, युवराज मंडलोई ने खुद को कंस्ट्रक्शन व्यवसायी बताया है। लेकिन जब उससे इतनी बड़ी रकम के सोर्स के बारे में पूछा गया, तो वह टालमटोल करने लगा। संदेह है कि यह रकम हवाला कारोबार या ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी हो सकती है। पुलिस ने बरामद रकम को जब्त कर आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी है।
यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh सरकार के मंत्री विजय शाह का बयान | Col Sofiya Qureshi को लेकर बोले
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में रिलायंस के एजेंट से 10 करोड़ की धोखाधड़ी, नर्मदा एक्सट्रूशंस लिमिटेड के 2 संचालक गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी रात के समय इंदौर से मुंबई, दिल्ली और अन्य शहरों के लिए जाने वाली बसों की सघन चेकिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस कार्रवाई में हवाला नेटवर्क का और बड़ा भंडाफोड़ हो सकता है।
यह खबर भी पढ़ें...पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों को समोसा खिलाने के बहाने खिलाया जहर, खुद भी कर ली आत्महत्या
फिलहाल युवराज मंडलोई से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतने पैसे आखिर कहां से और किस उद्देश्य से लाए गए थे। आगे की कार्रवाई के बाद ही इस मामले की असली तस्वीर सामने आएगी।
छत में छिपाकर रखे थे
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में शराब की जांच में फूंक मारने के लिए पुलिस पर दादागिरी के आरोप, पत्नी से धक्का-मुक्की कर पति को पीटा
कंस्ट्रक्शन का काम बताया युवक ने
यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh सरकार के मंत्री विजय शाह का बयान | Col Sofiya Qureshi को लेकर बोले
राजेंद्र नगर से भी पुलिस ने पकड़े थे सवा करोड़
रात में चलने वाली बसों पर शक
यह खबर भी पढ़ें...पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों को समोसा खिलाने के बहाने खिलाया जहर, खुद भी कर ली आत्महत्या
पूछताछ में मिल सकता है बड़ा ब्रेक थ्रू
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman