इंदौर में 65 साल के बुजुर्ग को 25 साल की डॉक्टर से हुआ प्यार, अब FIR

Jitendra Shrivastava | Jul 23, 2024, 21:53 IST
Share
thesootr
thesootr

कहते हैं प्यार उम्र नहीं देखता, प्यार किया नहीं जाता हो जाता है, प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती...। यही सब देखने को मिला, मध्यप्रदेश के इंदौर में। यहां एक 65 साल के व्यक्ति को 25 साल की डॉक्टर से प्यार हो गया...इसके बाद क्या हुआ, पढ़िए...

मध्यप्रदेश के इंदौर में दिल तो बच्चा है जी... वाला किस्सा सामने आया है। यहां जन औषधि केंद्र में एक बुजुर्ग को 25 साल की डॉक्टर से एकतरफा प्यार हो गया। इतना ही नहीं बुजुर्ग ने पत्र के माध्यम से डॉक्टर को शादी का प्रस्ताव भेज दिया। इसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर FIR दर्ज कर ली है।

एमवायएच का है मामला

इंदौर के संयोगिताज थाना क्षेत्र के एमवायएच अस्पताल का मामला है। जहां पहली बार जनऔषधि केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचे 65 वर्षीय बुजुर्ग की 25 वर्षीय डॉक्टर से मुलाकात हुई। बुजुर्ग को पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया। इसके बाद लगातार बुजुर्ग डॉक्टर का पीछा करता रहा। एक बार बुजुर्ग ने सारी हदें पार कर डॉक्टर की गाड़ी रोक ली और अपने प्यार का इजहार कर दिया।

फिर भेज दिया शादी के प्रस्ताव का प्रेम पत्र

डॉक्टर की लाख समझाइश के बाद बुजुर्ग ने शादी के लिए पत्र भी भेज दिया। इस घटना से परेशान डॉक्टर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति ने टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ पत्र दिया, जिसमें उसने शादी का प्रस्ताव रखा था। सहयोगितागंज थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर बुजुर्ग के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पूर्व में शादी हो चुकी है और उसके दो जवान बच्चे भी हैं।

Tags:
  • इंदौर
  • एमवाय अस्पताल
  • 25 वर्षीय महिला डॉक्टर
  • 65 वर्षीय बुजुर्ग को हुआ प्यार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई