भिंड में भाई का दो साल पहले हुआ मर्डर, इंदौर में लिया बदला, आरोपी की गोली मार हत्या, तीन पकड़ाए

Sanjay Gupta | May 28, 2026, 23:52 IST
Share
indore-abhi-tomar-Murder-bhindi-revenge
Photograph: (the sootr)

भिंड में हुई हत्या का बदला इंदौर में लिया गया। मुख्य आरोपी गुलशन यादव ने अपने साथियों के साथ इंदौर आकर आरोपी अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर पर गोलियां चलाकर हत्या की। पुलिस ने अब इस हत्याकांड के पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी गुलशन अभी भी फरार है।

Indore. इंदौर में 21 मई की रात को स्कीम 111 पार्ट टू गुलाबबाग में पेट्रोल पंप पर हुए अभि तोमर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मामले में टीम का गठन कर आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए थे। आरोपियों पर दस-दस हजार का ईनाम भी घोषित हुआ था। थाना लसूडिया में इस मामले में केस हुआ था। हत्याकांड में एफआईआर हत्या के समय अभि के साथ मौजूद अमन राजावत ने कराई थी।

इस तरह हुआ हत्याकांड

अभितेन्द्र एक वर्ष पहले इन्दौर में कन्सट्रक्शन का काम करने आ गया था । घटना के दिन 21 मई की रात को वह मित्र राजावत, कल्लू व नितिन के साथ था। तभी बुलेट पर गुलशन व डीलू लहारिया आए और अभितेंद्र उर्फ अभि पर गोलियां चला दी। पीछे से स्पेलेंडर बाइक से गौरव जाटव व अन्य दो आए और उन्होंने भी अभि पर गोलियां चलाई। दोस्त अस्पताल लेकर गए जहां अभि को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर ने बनाई टीम

घटना को देखते हुए सीपी संतोष सिंह ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर मयंक अवस्थी व डीसीपी जोन टू अमन सिंह राठौर को निर्देश दिए। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह व एसीपी पराग सैनी के साथ टीआई लसूडिया की टीम बनाई। आरोपियों पर दस-दस हजार का ईनाम घोषित हुआ।

भाई की हत्या का बदला लेने भिंड से आए

पुलिस ने आरोपी पीयूष गुर्जर एवं सत्ते उर्फ सत्यवीर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें आरोपियों ने बताया कि गुलशन यादव के भाई विष्णु यादव की साल 2024 नवंबर में भिंड में हत्या हुई थी। इसमें आरोपी अभितेंद्र था। इसी हत्या का बदला लेने के लिए गुलशन इंदौर आया था।

आरोपी गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया, गौरव जाटव, पीयूष गुर्जर और सत्यवीर बॉम्बे हॉस्पिटल के पास व्हाइट पर्ल होटल में रूम लेकर रुके थे। पांचों ने मिलकर घटना को अंजाम देने के लिए वहीं पर प्लान बनाया फिर मृतक अभि तोमर को तलाश करते हुए गुलाब बाग पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। यहां अभि को कार में बैठे देख गोलियां चलाई।

हत्या के बाद इस तरह हुए फरार

घटना को अंजाम देने के बाद गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया और गौरव जाटव तीनों अलग कार में हो गए तथा आरोपी पीयूष और सत्यवीर अलग हो गए । कुछ देर बाद चारों आरोपी भंवरकुआं पर अपने दोस्त संजू उर्फ गौरव मौर्य के घर पर मिले और वही रात बिताई फिर सभी आरोपी अलग-अलग होकर फरारी काटने के लिए रिश्तेदारों के घर चले गए। दोनों आरोपियों के बयान पर आरोपी संजू उर्फ गौरव जाटव, भानु गुर्जर और नरेश चौरसिया को भी गिरफ्तार किया गया है ।

अभी मुख्य आरोपी फरार है

घटना को अंजाम देने वाले गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंदन उर्फ चंद्रकांत लहारिया व गौरव जाटव घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। अभी तक घटना में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें पीयूष गुर्जर, सत्ते उर्फ सत्यवीर यादव, गौरव, नरेश चौरसियाष भानु सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर शहर काजी बोले- गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करें, स्मार्टफोन से दूर रहें महिलाएं, बच्चे

इंदौर मे कांग्रेस ने मेयर हाउस के बाहर पानी बहाते हुए जारी किया वीडियो, बीजेपी के वीडियो का जवाब

इंदौर जलसंकट में सांसद-विधायक नदारद, निशाने पर महापौर, निर्माण काम में नर्मदा जल पर रोक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- इंदौर का 90 फीसदी पानी जहरीला, पूर्व मंत्री बोले- यहां यमदूत चुने

Tags:
  • भिंड
  • हत्याकांड
  • हत्या का बदला
  • फरार
  • इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज