इंदौर सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत

Anjali Dwivedi | Jun 12, 2026, 10:55 IST
Share
केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह

इंदौर के शिप्रा इलाके में गुरुवार रात सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह (29) की मौत हो गई। वह कार में बैठ रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया है।

इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह (29) की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी प्रभात, केंद्रीय मंत्री के चचेरे भाई प्रदीप सिंह के बेटे थे।

पुलिस के मुताबिक, प्रभात अपने साथियों के साथ देवास से इंदौर आ रहे थे। रास्ते में गाड़ी रोककर जब वे दोबारा कार में बैठने लगे, तभी एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया, जहां से अंतिम संस्कार के लिए इसे वाराणसी ले जाया जाएगा।

मौके पर ही हो गई थी मौत

बस की जोरदार टक्कर की वजह से प्रशांत के सिर में बेहद गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए। कार में सवार उनके साथी आनन-फानन में उन्हें नाजुक हालत में इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल ले गए। लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही सोनकच्छ से भाजपा विधायक राजेश सोनकर सहित बीजेपी के कई स्थानीय नेता और पदाधिकारी तुरंत अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल में एकत्र हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही विशेष अनुमति लेकर करीब 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बस चालक की खोज जुटी है पुलिस

हादसे के तुरंत बाद आरोपी बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। शिप्रा थाना पुलिस ने इस दर्दनाक हादसे के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा फरार ड्राइवर और दुर्घटना में शामिल बस की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 भाइयों की मौत, ट्रैक्टर इंजन खोलकर भागा ड्राइवर

मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा : टायर फटने से पलटी पिकअप, 14 मजदूरों की मौत

डिंडौरी सड़क हादसा: सीएम मोहन यादव ने किया मृतकों के परिजन को 4.50-4.50 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

नेशनल हाईवे-30 में हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 3 घायल

Tags:
  • इंदौर
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • वाराणसी
  • भीषण सड़क हादसा
  • सड़क हादसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच