अपर कलेक्टर के साथ ASP भार्गव और रघुवंशी भी नहीं खाली कर रहे बंगले, एसडीएम कोर्ट से नोटिस हुए
Sanjay Gupta | Sept 26, 2024, 17:38 IST
thesootr
अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस हुआ है लेकिन यह इकलौते अधिकारी नहीं है। अब बारी आई है एएसपी नितेश भार्गव और एएसपी राजेश रघुवंशी की।
INDORE : अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस हुआ है। हालत यह हुई कि एसडीएम कोर्ट ने उन्हें बेदखली का आदेश भी जारी किया और बंगले पर यह चस्पा भी कर दिया, लेकिन यह इकलौते अधिकारी नहीं है। अब बारी आई है एएसपी नितेश भार्गव और एएसपी राजेश रघुवंशी की।
एएसपी नितेश भार्गव, पहले इंदौर में महिला अपराध में एसीपी थे। जब संभागायुक्त के नोटिस पर भी उन्होंने बंगला नंबर ई 6 रेडियो कॉलोनी रेसीडेंसी खाली नहीं किया तो उनके खिलाफ बेदखली कानून के तहत एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर के यहां केस लगाया गया। इसके तहत उन्हें नवंबर 2023 में केस हुआ और नोटिस जारी हुए। दिसंबर 2023 में बंगला खाली करने का नोटिस दिया लेकिन खाली नहीं किया। इसके बाद अब 25 सितंबर 2024 को अंतिम नोटिस जारी किया है और सात दिन में बंगला खाली करने के आदेश हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना से बंगला खाली कराने के लिए एसडीएम कोर्ट से बेदखली आदेश हुआ चस्पा
एएसपी राजेश रघुवंशी जोन 3 के एएसपी जो अभी खंडवा में पदस्थ है, उन्हें एफ 6 ओल्ड पलासिया में बंगला मिला हुआ था। उन्हें संभागायुक्त से खाली करने का नोटिस मिला, लेकिन नहीं किया। इसके बाद दिसंबर 2023 में उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर नोटिस जारी हुए। लेकिन इसके बाद भी कोई जवाब नहीं आया। अब 23 सितंबर को उन्हें भी अंतिम सात दिन का नोटिस दिया गया है कि वह बंगला खाली करें नहीं तो बेदखल कराया जाएगा।
इंदौर में समय के साथ अधिकारियों की संख्या भी बढ़ गई है, खासकर पुलिस कमिश्नरी के बाद अधिकारी अधिक हो गए हैं। उधर उस हिसाब से बंगले कम पड़ते हैं। उधर एक बार बंगला मिलने के बाद अधिकारी ट्रांसफर होने के बाद भी बंगले में परिवार को रखता है और वह खुद अप-डाउन करता है या छुटि्टयों में आना-जाना करता है, लेकिन बंगला नहीं छोड़ता है। इसके चलते मकानों की कमी होती है। नियमानुसार चार माह का समय दिया जाता है कि वह मकान खाली कर दे, लेकिन ऐसा नहीं होने पर बंगला नोटिस देकर और इसके बाद भी नहीं हो तो फिर एसडीएम कोर्ट से खाली कराया जाता है।
ASP भार्गव को यह हुआ अंतिम नोटिस
ये खबर भी पढ़ें...
अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना से बंगला खाली कराने के लिए एसडीएम कोर्ट से बेदखली आदेश हुआ चस्पा
ASP रघुवंशी को यह हुआ अंतिम नोटिस
इंदौर में आने के बाद परिवार यही रखते हैं अधिकारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA