इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर अधिकारियों से करते हैं बदतमीजी, पीएमओ में शिकायत, जांच शुरू
Sanjay Gupta | May 07, 2026, 15:08 IST
indore airport director sunil maggirwar complaint pmo investigation
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ एक गंभीर शिकायत पीएमओ (PMO) में हुई है। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जांच शुरू कर दी है और उनके बयान भी हो गए हैं।
इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार के खिलाफ साथी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने, अपशब्द कहने से लेकर भ्रष्टाचार तक की शिकायत हुई है। पीएमओ के साथ ही यह पत्र नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) मुख्यालय, चीफ विजिलेंस ऑफिसर और सांसद शंकर लालवानी तक पहुंचा है।
शिकायत हाई कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट मनोज रायजादा के नाम से की गई है। शिकायत में यह भी है कि उन्हें एयरपोर्ट के कामों में सांसद की दखल पसंद नहीं आती है। अधिकारियों ने डायरेक्टर के ट्रांसफर की मांग की है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से सोमवार को जीएम सिविल प्रभु सरकार सहित अन्य अधिकारियों का दल इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा है। जांच शुरू हो गई है। साथ ही, डायरेक्टर के भी शिकायतों में लगे आरोपों पर बयान लिए गए हैं। वहीं, अधिकारियों के भी बयान लिए जा रहे हैं।
शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार की पोस्टिंग हाल ही में हुई, लेकिन उन्होंने माहौल खराब कर दिया है। वह अधिकारियों और कर्मचारियों से अपशब्द का प्रयोग करते हैं और ट्रांसफर की धमकियां देते रहते हैं।
एक बैठक के दौरान विंटर यूनिफॉर्म सूट पहनकर आए ऑपरेशनल अधिकारियों से डायरेक्टर ने कहा कि आप लोग कोई काम नहीं करते, सिर्फ सूट पहनकर यहां लड़कियों को ताड़ने आते हो, कल से कोई सूट पहनकर नहीं आएगा।
शिकायत में है कि डायरेक्टर मग्गीरवार ने ज्वाइन करने के बाद एक माह से ज्यादा सरकारी गेस्ट हाउस में रहे। इसके बाद, डायरेक्टर के लिए बने आरक्षित बंगले में शिफ्ट हुए। फिर उन्होंने हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) लिया।
डायरेक्टर ने सीआईएसएफ से पर्सनल गार्ड लिया है। पत्र में यह भी दावा किया गया है कि डायरेक्टर सिविल विभाग के कुछ अधिकारियों से सांठगांठ कर गैर-जरूरी निर्माण कार्यों को तुरंत मंजूरी देते हैं।
वहीं देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर का कहना है कि शिकायत में सभी आरोप गलत हैं। जांच अधिकारियों को मैंने विस्तार से सभी जानकारी और जवाब दे दिया है। मैंने कभी किसी अधिकारी के साथ बुरा व्यवहार या गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया है।
ये खबर भी पढ़िए...
MP News | इंदौर एयरपोर्ट से अब 25 शहरों के लिए सीधी उड़ान, देखें पूरा शेड्यूल
मध्यप्रदेश: इंदौर एयरपोर्ट का नया समर शेड्यूल : 4 शहरों की उड़ानें बंद, यात्रियों को बड़ा झटका
इंदौर न्यूज | इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में हंगामा, 3 दिन में 2 बड़ी घटनाएं हुई
इंदौर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की बंगलुरू FLIGHT तो आई, सामान छोड़ आई, यात्रियों का हंगामा
शिकायत हाई कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट मनोज रायजादा के नाम से की गई है। शिकायत में यह भी है कि उन्हें एयरपोर्ट के कामों में सांसद की दखल पसंद नहीं आती है। अधिकारियों ने डायरेक्टर के ट्रांसफर की मांग की है।
शिकायत की जांच के लिए दल आया
सूट पहनकर लड़कियां देखने आते हो यहां
एक बैठक के दौरान विंटर यूनिफॉर्म सूट पहनकर आए ऑपरेशनल अधिकारियों से डायरेक्टर ने कहा कि आप लोग कोई काम नहीं करते, सिर्फ सूट पहनकर यहां लड़कियों को ताड़ने आते हो, कल से कोई सूट पहनकर नहीं आएगा।
सरकारी गेस्ट हाउस में रहकर भी लिया आवास भत्ता
डायरेक्टर ने सीआईएसएफ से पर्सनल गार्ड लिया है। पत्र में यह भी दावा किया गया है कि डायरेक्टर सिविल विभाग के कुछ अधिकारियों से सांठगांठ कर गैर-जरूरी निर्माण कार्यों को तुरंत मंजूरी देते हैं।
डायरेक्टर ने आरोपों को बताया गलत
ये खबर भी पढ़िए...
MP News | इंदौर एयरपोर्ट से अब 25 शहरों के लिए सीधी उड़ान, देखें पूरा शेड्यूल
मध्यप्रदेश: इंदौर एयरपोर्ट का नया समर शेड्यूल : 4 शहरों की उड़ानें बंद, यात्रियों को बड़ा झटका
इंदौर न्यूज | इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में हंगामा, 3 दिन में 2 बड़ी घटनाएं हुई
इंदौर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की बंगलुरू FLIGHT तो आई, सामान छोड़ आई, यात्रियों का हंगामा
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava