इंदौर में अनंत चतुर्दशी की झांकियों को 101 साल पूरे, हुकुमचंद मिल की झांकी पहले तो राजकुमार मिल की झांकी को दूसरा स्थान
Sanjay Gupta | Sept 18, 2024, 10:05 IST
इंदौर अनंत चतुदर्शी
इंदौर की अनंत चतुर्दशी झांकियों में हुकुमचंद मिल को पहला पुरस्कार मिला ( Indore cultural tradition )। 12 घंटे में 6 किमी का सफर तय कर यह ऐतिहासिक कारवां सम्पन्न हुआ।
इंदौर की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार 101वें साल अनंत चतुर्दशी का चल समारोह (झांकिया) मंगलवार शाम से बुधवार अल सुबह तक निकली। इसमें बड़े स्तर पर जनभागीदारी देखी गई। 12 घंटे में करीब 6 किमी का सफर तय कर यह कारवां पूरा हुआ। सुरक्षा मार्ग पर तीन हजार से ज्यादा जवान तैनात रहे और पुख्ता व्यवस्था रही।
सबसे पुरानी हुकुमचंद मिल की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है। इसकी तीन झांकिया थी, जिसमें श्रीकृष्ण और इंद्र के युद्ध की झांकी को पुरस्कृत किया गया है। दूसरे स्थान पर राजकुमार और कल्याण मिल की झांकी रही। राजकुमार मिल की झांकी में मोटू पतलू की जोड़ी थी और कल्याण मिल में राष्ट्रीय एकता का संदेश था। तीसरे पायदान पर मालवा मिल की झांकी रही, जिसमें श्रीकृष्ण द्वारा माखन चोरी की घटना दर्शाई गई।
![vcfv]()
इसी तरह परंपरानुसार अखाड़ों को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें बंदिश वर्ग में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला पहले स्थान पर थी। बल्लभ भाला वर्ग में छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला, बालक वर्ग में कार्तिक राजपूत (लोधी पंच व्यायामशाला), बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा हार्डिया (एकलव्य व्यायामशाला) को पुरस्कृत किया गया।
![jyhj]()
मंगलवार शाम को खजराना झांकी की पूजा के साथ यह कारवां शुरू हुआ। पुलिस कमिशनर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा ने पूजा की। कलेक्टर सिंह ने परंपरा के अनुसार निकली झांकियों की व्यवस्था को लेकर सभी को बधाई दी और आभार जताया।
![sanjay gupta]()
इन झांकियों को मिला पुरस्कार
vcfv
अखाड़ों को भी पुरस्कृत
jyhj
खजराना झांकी की पूजा से शुरू हुआ कारवां
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman