इंदौर में आबकारी अधिकारियों ने पदोन्नति के लिए लगाई श्रीराम के नाम की गुहार, प्रभु के नाम पर लिखा पत्र
Pooja Kumari | Jan 21, 2024, 12:38 IST
इंदौर में आबकारी अधिकारियों ने पदोन्नति के लिए लगाई श्रीराम के नाम की गुहार, प्रभु के नाम पर लिखा पत्र
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इस समय पूरा देश राममय है। इसी माहौल में अब आबकारी अधिकारियों को भी पदोन्नति के लिए प्रभु श्री राम की याद आई है।
संजय गुप्ता, INDORE. अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। ऐसे में पूरा देश राममय हो गया है। इसी माहौल में अब आबकारी अधिकारियों को भी पदोन्नति के लिए प्रभु श्री राम की याद आई है और उनके नाम पर गुहार लगाते हुए पदोन्नति के लिए पाती लिखी गई है।
हे श्रीराम, आज हम सभी आपके द्वार एक आशा लेकर आए हैं। हमारे कई साथी 20 तो कोई 25, 28 सालों से एक ही पद पर कार्यरत है और कई सेवानिवृत्त हो गए तो कई आपके चरणों में विलीन हो गए। प्रभु श्रीराम हम सभी आबकारी विभाग के कर्मचारी, आरक्षक, मुख्य आरक्षक, आबकारी उप निरीक्षक व अन्य साथी आपसे करबद्ध प्रार्थना करते हैं, कि इस दैहिक अवस्था के शासकीय कर्त्तव्यों में शीघ्र पदोन्नति मिले, ऐसा आशीर्वाद प्रदान करें।
आबकारी विभाग के कर्मचारी, अधिकारियों ने विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी और आबकारी आयुक्त ओपी श्रीवास्तव को भी ज्ञापन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी मांग से सरकारी खजाने पर कोई वित्तीय भार भी नहीं आएगा। आबकारी उपनिरीक्षकों की मांग है कि उन्हें जिला सहायक अधिकारी पदनाम दिया जाए। वह 18 साल से एक ही पद पर काम कर रहे हैं। अन्य विभागों में अधिकारी डिप्टी कलेक्टर तक बन चुके हैं। पदनाम बदलने के साथ ही 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को लाभ होगा। अधिकारियों ने बताया कि साल 2013 में ही उप निरीक्षक से जिला सहायक आबकारी अधिकारी पद पर डीपीसी में मंजूरी भी मिल चुकी है और फाइल भी मंत्रालय में हैं, लेकिन आदेश जारी नहीं हो रहे हैं।
ये लिखा है पत्र में
क्यों हुई है ये हालत
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava