इंदौर में बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विपक्ष पूरा बिल पढ़ता तो है नहीं, जो लोग विरोध कर रहे वे भ्रष्टाचार के साथ
Vishwanath Singh | Aug 23, 2025, 19:34 IST
Sourabh963
केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं तो क्या वे भ्रष्टाचार के साथ हैं। विपक्ष के आरोप हैं कि हम कोई धरना देंगे तो आप उसमें भी हमें पकड़ लेंगे। तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उसमें भी पांच साल की सजा है?
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को इंदौर पहुंचे। यहां वे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निमंत्रण पर नायता मुंडला इलाके में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने सिंदूर का पौधा लगाया। कार्यक्रम में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल की सजा और 30 दिन में जमानत न मिलने पर पीएम और सीएम का पद स्वत: ही समाप्त होने वाला बिल काफी शानदार प्रोग्रेसिव बिल है। विपक्ष पूरा बिल पढ़ता तो है नहीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया है जो कि अब ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी में जाएगा।
केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं तो क्या वे भ्रष्टाचार के साथ हैं। विपक्ष के आरोप हैं कि हम कोई धरना देंगे तो आप उसमें भी हमें पकड़ लेंगे। तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उसमें भी पांच साल की सजा है? उन्होंने कहा कि हमने पिछले दिनों दिल्ली में ही इसका उदाहरण देखा। जिसमें मंत्री जेल गए, लेकिन पद नहीं छोड़ा। यह कितना बड़ा उदाहरण हमारे सामने हैं। अगर कोई मंत्री जेल जाए, काननू उसे सजा दे और फिर भी वह पद पर बने रहे यह सही है क्या?
केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने अपने संबोधन में हाल ही में सफल रहे “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए भारतीय सैनिकों और केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में सिंदूर के पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि यह अभियान जन-जन तक पहुंचे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ देश की ताकत का भी संदेश मिले।”
यह खबर भी पढ़ें...बिजली कंपनी में 1033 युवाओं को सीएम देंगे जॉइनिंग लेटर, सहायक ग्रेड 3 अटके, 1 लाख के बांड में ESB उम्मीदवार उलझे
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनता के हित में नए कानून ला रहे हैं, लेकिन विपक्ष केवल राजनीति करने और गुमराह करने में लगा है। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पेड़ लगाए और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का मकसद हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम से पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि यह संकल्प भी लिया कि वे इन पौधों की देखभाल करेंगे। इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।
दिल्ली में देखा मंत्री जेल गए पद नहीं छोड़ा
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
यह खबर भी पढ़ें...बिजली कंपनी में 1033 युवाओं को सीएम देंगे जॉइनिंग लेटर, सहायक ग्रेड 3 अटके, 1 लाख के बांड में ESB उम्मीदवार उलझे
विपक्ष पर साधा निशाना
अभियान का उद्देश्य
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari