इंदौर की दो कॉलोनियों के प्लॉटों की रजिस्ट्री पर लगाई रोक
Sanjay Gupta | Dec 03, 2024, 18:28 IST
Indore Ayodhyapuri Shri Mahalaxmi Nagar
मध्य प्रदेश में देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था इंदौर की विवादित अयोध्यापुरी कॉलोनी और श्री महालक्ष्मी नगर कॉलोनी में रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है।
इंदौर में देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था इंदौर की विवादित अयोध्यापुरी कॉलोनी और श्री महालक्ष्मी नगर कॉलोनी में रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस संबंध में पंजीयन विभाग को आदेश दे दिए हैं।
इन दोनों ही कॉलोनियों में सदस्यों के भू-खंड़ों की पात्रता और अपात्रता संबंधी चल रही जांच के मद्देनजर कलेक्टर ने इन दोनों कॉलोनियों के प्लॉटों की रजिस्ट्री पर आगामी आदेश तक रोक लगाई है। इस संबंध में उनके द्वारा जिले के वरिष्ठ जिला पंजीयक और अन्य जिला पंजीयकों तथा उप पंजीयकों को निर्देश दिए है कि जांच की प्रक्रिया के चलते आगामी आदेश तक अयोध्यापुरी कॉलोनी और श्री महालक्ष्मी नगर कॉलोनी से संबंधित भू-खंड़ों के विक्रय विलेख निष्पादित नहीं किए जाए।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में अवैध कॉलोनी काट बेचे 20 करोड़ के प्लॉट, 12 पर FIR के आदेश
इंदौर में रशियन नागरिक अहलावत पर धोखाधड़ी का केस, यह सबूत दबा गई पुलिस
कलेक्टर ने उक्त संस्था के सदस्यों के भू-खंड़ों की पात्रता और अपात्रता के निर्धारण के संबंध में जांच के लिए दल गठित किया है। जांच दल द्वारा परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। अयोध्यापुरी में कुल 16 एकड़ जमीन है, जिसमें 369 प्लाट कटे हैं औऱ 311 के पास रजिस्ट्री है। इसी में विवादित चार एक़ड़ जमीन का सौदा है जो प्रतीक संघवी और दीपक मद्दा की सिम्पलेक्स कंपनी ने खरीदी हुई है। यहां 500 से ज्यादा सदस्य प्लाट के लिए क्लेम कर रहे हैं। हाल ही में यहां रजिस्ट्री वाले 100 सदस्यों को ही अपात्र बताया गया। वहीं श्री महालक्ष्मी नगर की कहानी तो और उलझी हुई है, यहां कहने को जमीन 276 एकड़ है, लेकिन जमीन मौके पर अते-पते नहीं हैं, कई जगह कब्जे हो चुके हैं। वहीं यहां 953 सदस्यों के पास रजिस्ट्री है। लेकिन कई सदस्य प्लाट के लिए क्लेम कर रहे हैं।
इसलिए दिए गए आदेश
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में अवैध कॉलोनी काट बेचे 20 करोड़ के प्लॉट, 12 पर FIR के आदेश
इंदौर में रशियन नागरिक अहलावत पर धोखाधड़ी का केस, यह सबूत दबा गई पुलिस
सहकारिता विभाग द्वारा हो रही जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA