इंदौर में 15 साल की नाबालिग की इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, विवाह हुआ तय, अधिकारियों ने बिना दुल्हन बारात की रवाना
Pratibha ranaa | Jun 10, 2024, 11:05 IST
इंदौर में बाल विवाह मामला
इंदौर में बाल विवाह रुकवाने मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के माध्यम से दूल्हा-दुल्हन की दोस्ती हुई थी। आपस में बातचीत के दौरान दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। उन्होंने शादी नहीं करने पर घर से भागने की बात कही।
संजय गुप्ता@ INDORE.
इंदौर में रविवार रात ( 9 जून ) को एक नाबालिग की शादी होने जा रही थी, जिसे अधिकारियों ने रुकवा दिया। नतीजतन दुल्हे और बारात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। बड़ी बात यह है कि लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए गुजरात के युवक से हुई थी। दोनों ने शादी का तय किया, जबकि लड़का करीब दोगुनी उम्र का था।
दोनों ने शादी नहीं करने पर घर से भागने की बात कही। परिजनों का कहना है कि वह ऐसा न करें इसलिए हम मजबूरन शादी करने को तैयार हो गए। विवाह करने आए पंडित राजू मिश्रा ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी इसलिए वे शादी कराने चले आए।
ये खबर भी पढ़िए...खूबसूरत लड़कियों का इंतजार करते हैं BJP आईटी सेल के अमित मालवीय, संघ के नेता ने ही लगाए आरोप
विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि रविवार को एमआईजी थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्ण बाग कॉलोनी में एक नाबालिग बेटी का विवाह होने की ऑनलाइन सूचना मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि नाबालिग बेटी का विवाह उसके घर पर ही किया जा रहा है। बारात पहुंच गई है और फेरों की तैयारी कर ली गई है।
![इंदौर में बाल विवाह मामला]()
सूचना मिलते ही मामले की जांच करने के लिए लाडो अभियान कोर ग्रुप के महेंद्र पाठक ने बाल संरक्षण अधिकारी भगवान दास साहू, कोर ग्रुप सदस्य देवेंद्र कुमार पाठक, थाना एमआईजी के प्रधान आरक्षक शिव कुमार यादव व पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर पूछताछ की।
अचानक पहुंचे दल ने दोनों पक्षों से चर्चा की तो दूल्हे की मौसी ने पहले तो गुमराह करने का प्रयास करते हुए कहा कि इन लोगों में सगाई की रस्म इसी तरह से मंडप सजाकर की जाती है। परिजनों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के अनुसार बालिका की उम्र वर्तमान में 15 वर्ष निकली। वहीं गुजरात से आए दुल्हे की उम्र लगभग दोगुना 27 साल निकली।
पाठक ने जब उनसे सख्ती से बातचीत की तो उन्होंने विवाह होने के बाद स्वीकार की। दस्ता प्रभारी बैठक में परिजनों को समझाया तब युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है, लेकिन सभी को समझाइश दी गई कि यह कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर परिजनों पर केस होगा। आखिर समझाइश के बाद मान गए और बारात लौट गई।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इंदौर में रविवार रात ( 9 जून ) को एक नाबालिग की शादी होने जा रही थी, जिसे अधिकारियों ने रुकवा दिया। नतीजतन दुल्हे और बारात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। बड़ी बात यह है कि लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए गुजरात के युवक से हुई थी। दोनों ने शादी का तय किया, जबकि लड़का करीब दोगुनी उम्र का था।
शादी नहीं कराई तो भाग जाएंगे
दोनों ने शादी नहीं करने पर घर से भागने की बात कही। परिजनों का कहना है कि वह ऐसा न करें इसलिए हम मजबूरन शादी करने को तैयार हो गए। विवाह करने आए पंडित राजू मिश्रा ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी इसलिए वे शादी कराने चले आए।
ये खबर भी पढ़िए...खूबसूरत लड़कियों का इंतजार करते हैं BJP आईटी सेल के अमित मालवीय, संघ के नेता ने ही लगाए आरोप
अधिकारियों को मिली थी ऑनलाइन खबर
विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि रविवार को एमआईजी थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्ण बाग कॉलोनी में एक नाबालिग बेटी का विवाह होने की ऑनलाइन सूचना मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि नाबालिग बेटी का विवाह उसके घर पर ही किया जा रहा है। बारात पहुंच गई है और फेरों की तैयारी कर ली गई है।
इंदौर में बाल विवाह मामला
लाडो अभियान ग्रुप ने रुकवाई शादी
सूचना मिलते ही मामले की जांच करने के लिए लाडो अभियान कोर ग्रुप के महेंद्र पाठक ने बाल संरक्षण अधिकारी भगवान दास साहू, कोर ग्रुप सदस्य देवेंद्र कुमार पाठक, थाना एमआईजी के प्रधान आरक्षक शिव कुमार यादव व पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर पूछताछ की।
अचानक पहुंचे दल ने दोनों पक्षों से चर्चा की तो दूल्हे की मौसी ने पहले तो गुमराह करने का प्रयास करते हुए कहा कि इन लोगों में सगाई की रस्म इसी तरह से मंडप सजाकर की जाती है। परिजनों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के अनुसार बालिका की उम्र वर्तमान में 15 वर्ष निकली। वहीं गुजरात से आए दुल्हे की उम्र लगभग दोगुना 27 साल निकली।
लड़की बोली मर्जी से कर रही, समझाइश के बाद मानी
पाठक ने जब उनसे सख्ती से बातचीत की तो उन्होंने विवाह होने के बाद स्वीकार की। दस्ता प्रभारी बैठक में परिजनों को समझाया तब युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है, लेकिन सभी को समझाइश दी गई कि यह कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर परिजनों पर केस होगा। आखिर समझाइश के बाद मान गए और बारात लौट गई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग