इंदौर में पुलिस और आबकारी ने नहीं सुनी, महिलाओं ने शराबियों के बीच जाकर बनाया अवैध अहाते का वीडियो

Sanjay Gupta | Jun 14, 2026, 13:23 IST
Share
इंदौर में अवैध अहाता
इंदौर में अवैध अहाता

इंदौर के बंगाली चौराहे पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध अहाता चलाया जा रहा है। जब किष्किंधा अपार्टमेंट की महिलाओं ने इसका वीडियो बनाया तो उनके साथ बदसलूकी की गई। महिलाओं ने पुलिस पर भी रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

इंदौर में बंगाली चौराहे पर एक शराब दुकान है। बता दें कि मध्य प्रदेश में अहाते संचालन पर रोक है। इसके बाद भी यहां पर अवैध रूप से अहाता चल रहा है।

इसके पास ही रहवासी अपार्टमेंट है। इस अवैध अहाते के कारण यह सभी परेशान हैं। कई बार आबकारी विभाग और पुलिस को शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद परेशान महिलाओं ने अहाते में ही घुसकर वीडियो बनाया और इसे जारी कर दिया। वहीं वीडियो बनाने के दौरान कुछ लोगों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया।

2a7e1b50-cc0
2a7e1b50-cc0

यह है समस्या...

बंगाली चौराहे पर शराब दुकान के पास अवैध अहाता है। इसके पास ही किष्किंधा अपार्टमेंट है। इसमें करीब लगभग परिवार रहते हैं। यहां रहने वाली कुछ महिलाएं वीडियो बनाने चलीं गईं।

महिलाओं का कहना था कि यहां सड़क पर शराबियों के गाड़ी लगाने के चलते और खड़े रहने के कारण उन्हें निकलने में दिक्कत होती है। वही पूर्व में यहां छेड़छाड़ की घटना सामने आ चुकी है।

दुकान के कर्मचारियों ने वीडियो बना रही महिला कविता रोकड़े का मोबाइल छीन लिया और उन्हें धक्का दे दिया। रात में यहां काफी हंगामा होता रहा। इसमें खजराना पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचा और महिलाओं को समझाइश देकर रवाना किया।

2b6bfbd4-574
2b6bfbd4-574

पुलिस ले रही रिश्वत

महिला ने वीडियो में कहा कि कई बार पुलिस को कहा है लेकिन पुलिस खुद रिश्वत लेती है। इसके चलते यह अवैध अहाता नहीं हट रहा है। गैरकानूनी अहाता चल रहा है।

महिला ने आगे कहा कि यहां कोई सुरक्षा नहीं है। रकार और कोई भी हमारी नहीं सुनता है। गैरकानूनी पार्किंग भी है और लोग गली में भी खड़े होकर शराब पीते हैं।

महिला ने बताया कि पुलिस वाले भी रिश्वतखोर हैं। पहले रास्ता था तो इसे बंद करा दिया। पुलिस ने टिन लगवा कर रास्ता करवा दिया लेकिन ठेका बंद नहीं कराया।

9c568091-cd0
9c568091-cd0

FAQ

  1. क्या मध्य प्रदेश में अहाते चलाने की अनुमति है?
    नहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में अहाता संचालन पर पूरी तरह से रोक (Ban) लगा रखी है। इसके बावजूद यहां नियमों को ताक पर रखकर गैरकानूनी तरीके से अहाता चलाया जा रहा है।
  2. अहाता क्या होता है और इस पर रोक क्यों है?
    अहाता शराब दुकान के पास का वह कवर्ड इलाका होता है, जहां लोग बैठकर शराब पीते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था और रिहायशी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए पूरे राज्य में अहाते चलाने पर पूरी तरह रोक लगा रखी है

ये खबरें भी पढ़िए...

कुरकुरे के पैकेट में छुपाकर चलाते थे कफ सिरप का धंधा, पांच तस्कर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश न्यूज: डॉक्टरों की लापरवाही, सब पर भारी, शरीर पर बेअसर हो रहीं एंटीबायोटिक दवाएं

बिल्डर को अवैध कॉलोनी केस से बचाने सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में पिता का नाम मप्र शासन बताया

उमंग सिंघार बोले- मुंह बांधकर चेकपोस्ट पर अवैध वसूली हो रही, परिवहन मंत्री ने माना...

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • रिश्वत
  • आबकारी विभाग
  • शराब दुकान
  • खजराना पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज