सरपंच पति को दुष्कर्म पीड़िता BJP नेत्री ने कोर्ट में मारे थप्पड़, आरोप वीआईपी की तरह लाए

Sanjay Gupta | Jan 25, 2025, 22:00 IST
Share
Indore BJP leader rape accused
Indore BJP leader rape accused

इंदौर में बीजेपी महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म के आरोपी सरपंच पति लेखराज डाबी को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पीड़िता ने उसे थप्पड़ मारे और पुलिस पर वीआईपी ट्रीटमेंट का आरोप लगाया।

इंदौर में बीजेपी महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म के आरोपी सरपंच पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पीड़िता भी पहुंची और उसे जमकर थप्पड़ मारे। पीड़िता ने कहा कि मेरी जिंदगी क्यों खराब की। महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाए कि आरोपी सरंपच पति को पुलिस वीआईपी की तरह ट्रीट कर रही थी और वीआईपी की तरह कोर्ट लेकर आई थी।

पार्टी ने 6 साल के लिए कर दिया बाहर

बीजेपी ने सरपंच पति लेखराज डाबी को 6 साल के लिए बाहर कर दिया है। कुछ दिन पहले मामला सामने आने के बाद सरपंच पति को बीजेपी ने नोटिस दिया था, इसके बाद उसके जवाब से संतुष्ट नहीं होकर पार्टी ने उसे बाहर कर दिया है। पार्टी ने लिखा है कि आपके कृत्य से बीजेपी की छवि धूमिल हुई है। एमआईसी मेंबर जीतू यादव की तरह ही पर्टी ने उन पर सख्ती की है।

ये खबर भी पढ़ें...

BJP महिला नेत्री के साथ विधायक समर्थक सरपंच पति ने किया, एबार्सन कराके छोड़ दिया

दबंगों ने सहरिया परिवार के साथ की मारपीट, घर तोड़ा, पेशाब भी की

यह था मामला

13 जनवरी को महिला ने सिमरोल की सरपंच के पति लेखराज डाबी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि 51 साल के डाबी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, लिव इन रिलेशनशिप का एग्रीमेंट भी किया और इसी बहाने ढाई साल तक शोषण किया। जब वह प्रेगनेंट हो गई तो एबार्शन कराया और फिर उसे छोड़कर भाग गया।

ये खबर भी पढ़ें...

नामी महिला नेत्री से रेप के आरोप में BJP नेता अजीत पाल सिंह गिरफ्तार

इंदौर में बीजेपी नेत्री के घर के सामने फायरिंग, गोली से एक युवक घायल

कार से लेकर आई थी पुलिस

वहीं महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस डाबी को कार से लेकर आए थे। जब कोर्ट में आरोपी को कार से आते देखा तो महिला ने उसे चांटे मारे। इसके बाद पुलिस उसे तत्काल कोर्ट में ले गई। पीड़िता ने यह भी कहा कि पुलिस ने आरोपी के पेश होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। आरोपी के भाई लगातार मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित

By Aman Vaishnav

आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा

By Umeshwari Baghel

विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत

By Aman Vaishnav

वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...

By Aman Vaishnav

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल