इंदौर में शर्मनाक कांड : बीजेपी नेता के बेटे ने मोहित बनकर किया सेल्स मैनेजर का शोषण
Sanjay Dhiman | Mar 09, 2026, 23:37 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर में बीजेपी नेता के बेटे पर 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोपी फरहान शेख ने पीड़िता को धमकी देकर शोषण किया।
Indore. मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी नेता के बेटे फरहान शेख पर एक 22 वर्षीय डिजिटल मार्केटिंग सेल्स मैनेजर के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि फरहान ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद इन वीडियो और तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर वह उसे शोषण करता रहा। आरोप है कि उसने खुद का नाम मोहित बताकर युवती का शोषण किया।
आरोपी फरहान शेख, जो बुढ़ानिया निवासी शफुद्दीन शेख का बेटा है,जो बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारी है। फरहान पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली मुलाकात आरोपी से 28 अक्टूबर 2025 को विजय नगर के एक कैफे में हुई थी। वहां दोनों के बीच परिचय हुआ और मोबाइल नंबर साझा किए गए। इस दौरान आरोपी ने अपना नाम मोहित बताया था। इसके बाद उनकी व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई।
15 नवंबर 2025 को मोहित ने युवती को अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने एक फ्लैट पर बुलाया। वहां पहुंचने के बाद, उसने कुछ समय बाद माता-पिता के आने की बात कही, और इसी दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात की, तो मोहित ने अपना असली नाम फरहान बताया और यह भी खुलासा किया कि वह पहले से शादीशुदा है।
युवती के अनुसार, इसके बाद फरहान ने उसे अश्लील फोटो और वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसका आरोप है कि 13 दिसंबर 2025 तक फरहान ने उसका शोषण किया और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। अभी भी फरहान युवती को धमका रहा है।
इंदौर पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी के अजय कुमार शर्मा और छत्तीसगढ़ के राजेश कुकरेजा हैं सबसे अमीर IPS, राजस्थान के DGP के पास 13 लाख की संपत्ति भी नहीं
एमपी में कुपोषण: मंत्री ने माना, 33% बच्चों में वजन कम, आठ साल से नहीं बढ़ी पोषण आहार की दर
गुमशुदा बच्चों के मामले में एमपी दूसरे और छत्तीसगढ़ छटवें नंबर पर, केंद्र सरकार की रिपोर्ट में खुलासा
गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर
आरोपी का पहचान और घटना का विवरण
पहली मुलाकात और झांसा देने का तरीका
फ्लैट पर बुलाकर दुष्कर्म की वारदात
ब्लैकमेलिंग और वायरल की तस्वीरें
पुलिस का बयान और जांच
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी के अजय कुमार शर्मा और छत्तीसगढ़ के राजेश कुकरेजा हैं सबसे अमीर IPS, राजस्थान के DGP के पास 13 लाख की संपत्ति भी नहीं
एमपी में कुपोषण: मंत्री ने माना, 33% बच्चों में वजन कम, आठ साल से नहीं बढ़ी पोषण आहार की दर
गुमशुदा बच्चों के मामले में एमपी दूसरे और छत्तीसगढ़ छटवें नंबर पर, केंद्र सरकार की रिपोर्ट में खुलासा
गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava