इंदौर के बीजेपी नेता ने सरेआम दे डाली निगम की महिलाकर्मी को दुष्कर्म की धमकी

Vishwanath Singh | Apr 11, 2025, 13:49 IST
Share
The Sootr
The Sootr

बिल स्वीकृत न होने से नाराज भाजपा नेता चेतन बागोरा ने महिला अफसर को सरेआम अपशब्द कहे। उसने कर्मचारियों के सामने ही दुष्कर्म की धमकी दे डाली।

इंदौर में बीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी इस कदर हो गई है कि वे अब खुलआम महिला कर्मचारी को दुष्कर्म की धमकी देते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या गुरुवार को हुआ, जब बीजेपी नेता चेतन बागोरा अपने बिल स्वीकृत नहीं होने से नाराज होकर जोन 12 पर पहुंचा। यहां पर उसने महिला कर्मचारी से बदसलूकी करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने की सरेआम धमकी दे डाली। मामले में महिला की शिकायत पर रावजीबाजार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बिल स्वीकृत नहीं करने से था नाराज

बिल स्वीकृत न होने से नाराज भाजपा नेता चेतन बागोरा ने महिला अफसर को सरेआम अपशब्द कहे। उसने कर्मचारियों के सामने ही दुष्कर्म की धमकी दे डाली। रावजी बाजार पुलिस ने आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कोचिंग और स्कूल माफिया का खेल, मंत्री के करीबी, विधायक के डमी स्कूल

2020 की फाइलें लंबित हैं

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में एलन, कल्पवृक्ष, अनएकेडमी, कैटेलाइजर कोचिंग और स्कूल माफियाओं की सांठगांठ

महिला कर्मचारी को दे डाली दुष्कर्म की धमकी

अफसर ने कहा कि मैं 2020 में ड्रेनेज उपयंत्री के पद पर नहीं थी। इस दौरान आरोपी ने महिला कर्मचारी को दुष्कर्म की धमकी दे डाली। उस वक्त ऑफिस में राहुल, मनोहर, राकेश, भावेश, मोनू और रवि मौजूद थे। घटना से नगर निगम कार्यालय में अफरा–तफरी मच गई। महिला ने अफसरों को घटना बताई और लिखित में शिकायत कर दी।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में अजाक्स को कार्यालय के लिए मिला सरकारी बंगला, खुल गई कचौड़ी-समोसे की दुकान

काम के बदले 90 हजार की रिश्वत देने का आरोप

टीआई ने बताया कि फरियादी के मुताबिक आरोपी चेतन ने उससे कहा कि काम के बदले 90 हजार रुपए की रिश्वत दी है। आरोपी ने इसकी झूठी शिकायत नगर निगम आयुक्त को करने की धमकी भी दी। महिला अफसर से सामना करवाने के लिए बागोरा को कॉल किया था, लेकिन वह बहाने बनाने लगा। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 296,3, (5), 132, 74 के तहत केस दर्ज किया है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के MY में कायाकल्प 2 में 13 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, EOW का आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • BJP
  • Case
  • rape
  • NAGAR NIGAM
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती