इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के पुलिसकर्मियों को अपशब्द, कांग्रेस बोली – ये चाल, चरित्र और चेहरा

Sanjay Gupta | Aug 23, 2025, 10:15 IST
Share
indore-bjp-nagaradhyaksh-sumit-mishra
indore-bjp-nagaradhyaksh-sumit-mishra

इंदौर के बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के जरिए पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहा है। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरा करार दिया। जानें क्या है पूरा मामला...

इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा का चार दिन पुराना वीडियो शुक्रवार (22 अगस्त) देर रात वायरल हुआ। इसमें वह इंदौर एयरपोर्ट पर पुलिसकर्मियों से उलझते हुए और अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद कांग्रेस ने उन पर हमला किया है और इसे पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरा बताया है।

वीडियो में पुलिस को अपशब्द कहते हुए नजर आए

वीडियो करीब चार दिन पुराना इंदौर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जब मुख्यमंत्री इंदौर एयरपोर्ट आकर उज्जैन रवाना हुए थे। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों से उनका विवाद हो गया। इस पर मिश्रा उखड़ गए और पुलिस अधिकारियों की लताड़ लगाने में लग गए। इस दौरान उन्होंने अपशब्द कहे और कहा कि, हम कुछ बोल नहीं रहे तो बेवकूफ समझ रहे हो क्या? बात बिगड़ती देख कुछ अन्य पुलिसकर्मी उन्हें दूर ले जाने लगे, इस पर भी वह बोल रहे थे कि, ऐसे लोगों को मत लाया करो।
ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस नेता अमिनुल खान ने वीडियो जारी कर कहा, इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अशोक चिन्ह की जगह कमल का फूल लगाएं

कांग्रेस ने वीडियो डालकर यह टिप्पणी की-

  • पहले: देश का सबसे स्वच्छ शहर, इसी इंदौर शहर में नगर निगम के महापौर, महापौर के निजी जीवन और पत्नी पर अशोभनीय टिप्पणी!
  • अब: सार्वजनिक स्थान पर पुलिस से बदसलूकी, फिर धमकी, फिर आंखें दिखाकर गाली-गलौज! ये बीजेपी अध्यक्ष है या कोई सड़क-छाप नेता?
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि, ये बीजेपी का चाल-चरित्र है। पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी, और अब पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, गाली-गलौज… यही बीजेपी का असली अनुशासन है। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को जवाब देना चाहिए कि अनुशासन वाली पार्टी के नेता क्या इस तरह का व्यवहार करते हैं। वहीं जहां पुलिस कमिशनरी है, वहां भी पुलिस इस तरह के व्यवहार पर चुप्पी साधे बैठी हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर पुलिस ने किया 76 किलो चांदी की डकैती डालने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

महापौर पर भी टिप्पणी कर चुके मिश्रा

कुछ दिन पहले सार्वजनिक मंच पर सुमित मिश्रा ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की तारीफ करने पर ऐसी बात कह दी थी, जो कई लोगों को गलत लगी। उन्होंने महापौर के निजी जीवन को लेकर कहा था कि, महापौर इतने स्मार्ट हैं कि उनकी पत्नी दिन में चार-छह बार वीडियो कॉल करके पूछती हैं, कहां हो, किसके साथ हो?

एमपी कांग्रेस | एमपी बीजेपी

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी कांग्रेस
  • इंदौर पुलिस
  • एमपी बीजेपी
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • प्रवक्ता अमित चौरसिया
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग
कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...

By Aman Vaishnav

कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...
बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा

By VINAY VERMA

बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा
साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश
अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख

By Aman Vaishnav

अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख
आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल

By Harrison Masih

आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल
एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च

By Arohi Raj

एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च