कांग्रेस नेता अमिनुल खान ने वीडियो जारी कर कहा, इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अशोक चिन्ह की जगह कमल का फूल लगाएं
Sanjay Gupta | Aug 05, 2025, 15:07 IST
congress-leader-aminul-khan-comments-indore-police-commissioner
कांग्रेस नेता अमिनुल खान ने इंदौर पुलिस कमिश्नर पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को अशोक चिन्ह की जगह कमल का फूल लगाना चाहिए...
इंदौर में युवा कांग्रेस शहराध्यक्ष रमीज खान पर क्राइम ब्रांच द्वारा 4 अगस्त की रात को दर्ज किए गए। वहीं केस के बाद अब एक कांग्रेस नेता ने इस मामले में वीडियो जारी कर इंदौर पुलिस पर हमला किया है। खासकर उन्होंने इंदौर पुलिस कमिशनर संतोष सिंह पर आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां की हैं।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाली विवादित पोस्ट डालने पर FIR
सूरी ने आगे कहा कि यदि बीजेपी नेताओं की भावनाएं आहत हो रही हैं तो इस देश में हर दिन सौ बार अल्पसंख्यक खासकर मुसलमान वर्ग की भावनाएं आहत हो रही हैं। क्या सिंह रोज 100 केस दर्ज करने के लिए तैयार हैं? मैं कराऊंगा। बागेश्वर धाम, प्रदीप मिश्रा के खिलाफ।
पीएम के साथ ही संवैधानिक पद पर बैठे हुए अपशब्द बोल रहे हैं। पीएम, गृहमंत्री, यूपी के सीएम, मप्र के सीएम, भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, एकलव्य गौड़, यह सभी तो बड़े पद पर हैं, लेकिन छोटे भी हिंदू-मुस्लिम करने में लगे हुए हैं। हो क्या रहा है, आप संविधान की शपथ लेकर पुलिस सेवा में आए हैं, या बीजेपी की सदस्यता ले ली है। कमल के फूल का पट्टा इंदौर पुलिस ने क्या अपने गले में डाल लिया है। कुछ गलत किया है तो सजा दीजिए लेकिन रोज देश में हो रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में लव जिहाद फंडिंग का आरोपी पार्षद अनवर कादरी को जम्मू से पकड़ा, एक महिला भी थी साथ
बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने युवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान पर धार्मिक स्वतंत्रता एक्ट 2021 की धारा 3 और 5 में केस किया है। इसमें आरोप है कि खान द्वारा धर्म परिवर्तन का निरंतर काम किया जा रहा है।
उन्होंने विवादित वाट्सएप डीपी लगाई थी। इस पर केस हुआ है। इसके पहले कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद की फंडिंग के आरोप लगे और केस दर्ज हुआ, पुलिस ने 20 हजार का ईनाम घोषित किया है और वह साथ ही भगोड़ा भी घोषित हो चुका है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह | इंदौर लव जिहाद | MP News | इंदौर न्यूज
कांग्रेस नेता अमिनुल खान ने यह वीडियो जारी किया
पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता और कांग्रेस नेता अमिनुल खान सूरी ने यह वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कांग्रेस नेता पर दर्ज हो रही एफआईआर को लेकर कहा है कि इंदौर पुलिस कमिशनर संतोष सिंह जिस तरह से काम कर रहे हैं, उन्हें सैल्यूट बनता है, जितनी भी तारीफ की जाए कम है। उन्हें अशोक चिन्ह की जगह कमल का फूल लगाना शुरू कर देना चाहिए। यह क्या स्थिति है, बीजेपी विधायक दस गुंडों के साथ जाता है तो बिना जांच कांग्रेस नेता पर केस हो जाता है। बीजेपी का छुटभैया नेता जाता है तो केस हो जाता है, उसे जांच में नहीं डाला जाता है, जांच बाद में करेंगे। जांच से इंदौर पुलिस भाग रही है। धारा 3 और 5 में केस कर दिया।
शपथ संविधान की ली, या बीजेपी की सदस्यता
पीएम के साथ ही संवैधानिक पद पर बैठे हुए अपशब्द बोल रहे हैं। पीएम, गृहमंत्री, यूपी के सीएम, मप्र के सीएम, भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, एकलव्य गौड़, यह सभी तो बड़े पद पर हैं, लेकिन छोटे भी हिंदू-मुस्लिम करने में लगे हुए हैं। हो क्या रहा है, आप संविधान की शपथ लेकर पुलिस सेवा में आए हैं, या बीजेपी की सदस्यता ले ली है। कमल के फूल का पट्टा इंदौर पुलिस ने क्या अपने गले में डाल लिया है। कुछ गलत किया है तो सजा दीजिए लेकिन रोज देश में हो रहा है।
कांग्रेस नेता अमिनुल का इंदौर पुलिस कमिश्नर पर विवादित बयान...
|
इन केस के कारण सूरी ने पुलिस पर की टिप्पणी
उन्होंने विवादित वाट्सएप डीपी लगाई थी। इस पर केस हुआ है। इसके पहले कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद की फंडिंग के आरोप लगे और केस दर्ज हुआ, पुलिस ने 20 हजार का ईनाम घोषित किया है और वह साथ ही भगोड़ा भी घोषित हो चुका है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह | इंदौर लव जिहाद | MP News | इंदौर न्यूज
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari