कांग्रेस से बीजेपी में प्रदेश प्रवक्ता बने राकेश यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेंदोला को ऐसे दिया जवाब

Sanjay Gupta | Aug 05, 2026, 14:50 IST
Share
यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेंदोला को ऐसे दिया जवाब
यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेंदोला को ऐसे दिया जवाब

कांग्रेस से बीजेपी में आए और तत्काल प्रदेश प्रवक्ता बने राकेश यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके गुट को राजनीतिक जवाब दिया। जब यादव ने कांग्रेस में रहते हुए जीतू पटवारी व अन्य पर हमला बोला तब विजयवर्गीय ने कहा था कि कौन राकेश यादव? मैं नहीं जानता।

कांग्रेस से बीजेपी में आकर नए-नवेले प्रदेश प्रवक्ता बने राकेश यादव के हितैषियों ने उनकी पदस्थापना को लेकर विज्ञापन जारी किया है।

यह विज्ञापन उनकी नियुक्ति से ज्यादा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और उनके गुट को दरकिनार करने को लेकर अधिक चर्चा में आ गया है। इसने इंदौर के कई नेताओं को ठेंगा दिखा दिया है। इससे राजनीतिक मतभेद तेजी से उभर गए हैं।

यादव ने रणदिवे, गौड़ गुट को दी तवज्जो

यादव के इस विज्ञापन में सीएम मोहन यादव और प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को प्रमुखता से लिया गया है। उल्लेखनीय है कि द सूत्र ने यादव के बीजेपी में आने की इनसाइड स्टोरी में बताया था कि, इसमें रणदिवे की अहम भूमिका है।

इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ ही इंदौर के नेताओं में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मालिनी गौड़, विधायक मधु वर्मा और विधायक गोलू शुक्ला को लिया गया है। विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ और सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी भी हैं।

b329bebe-b8b
b329bebe-b8b

इसमें इन सभी को किया गायब

इस विज्ञापन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही शहर के प्रथम नागरिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हार्डिया को भी दरकिनार किया गया है।

मंत्री बोले थे – कौन राकेश यादव?

दरअसल कांग्रेस से बीजेपी में आने से पहले यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें जीतू पटवारी व अन्य पर जमकर हमला बोला और अपनी पार्टी को घेरा। इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जब इस पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने मीडिया से कहा कि कौन राकेश यादव मैं नहीं जानता हूं।

इसके बाद पास में खड़े विधायक मेंदोला से भी पूछा था कि कौन हैं ये?, तब मेंदोला ने भी कहा था कि मैं नहीं जानता हूं कौन हैं। इसके दो दिन बाद ही यादव बीजेपी में आ गए और सीधे प्रदेश प्रवक्ता बन गए।

इंदौर की राजनीति में अलग बन गया गुट

प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमंत खंडेलवाल के बनने के बाद इंदौर में राजनीतिक गुटबाजी तेज हुई है। इसमें तिकड़ी के रूप में गौरव रणदिवे, विधायक पुत्र एकलव्य और सावन सोनकर प्रमुख रूप से हैं।

मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के प्रताप करोसिया भी इनके साथ हैं। यह गुट एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहा है। वहीं एक ओर मंत्री विजयवर्गीय, विधायक मेंदोला हैं। विधायक गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, हार्डिया सभी से जुड़े हुए हैं।

उधर विधायक उषा ठाकुर और विधायक मनोज पटेल भी मंत्री गुट के खिलाफ खुलकर हैं। मंत्री सिलावट सीधे सीएम और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े हुए हैं।

ये खबरें भी पढ़िए।

चिंटू-पिंटू विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज-कांग्रेस में अपने नेता को जूते मारने वाला ही परफेक्ट

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- पीएम का दिल देखिए, जेन जी को माफ किया, अब मांग रहे क्षमा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जिस कांग्रेस नेता से कहा था कौन राकेश यादव, वह BJP में आए, सीधे प्रवक्ता बने

इंदौर में जल संकट: अब विधायक रमेश मेंदोला के घर भीड़ लेकर पहुंचे बीजेपी के ही पार्षद

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • सांसद शंकर लालवानी
  • विधायक मालिनी गौड़
  • गौरव रणदिवे
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट
  • विधायक रमेश मेंदोला
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा