इंदौर में कल निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, CM डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के सम्मान में आयोजित की जा रही है। इसके लिए भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित हुई।

author-image
Vishwanath Singh
New Update
Sourabh398
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

भारत की सेना के सम्मान में और देशभक्ति को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को इंदौर में निकाली जाएगी। यह यात्रा शाम 4 बजे राजवाड़ा से गांधी हाल तक निकलेगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पार्टी ने इस राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण आयोजन में शहरवासियों से परिवार सहित भाग लेने की अपील की है।

ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में यात्रा

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के सम्मान में आयोजित की जा रही है। इसके लिए भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि भाजपा संगठन के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता, सभी मोर्चे-प्रकोष्ठ और आम जनता यात्रा में शामिल होगी। साथ ही, शहर के प्रमुख सामाजिक, खेल, व्यापारी, औद्योगिक संगठन, युवा और महिला संगठन भी देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता करेंगे।

01
इस तरह से किया निरीक्षण

यात्रा में देशभक्ति गीत होंगे

उन्होंने बताया कि विभिन्न शैक्षणिक संस्थान ब्रास बैंड के साथ देशभक्ति के गीत प्रस्तुत करेंगे। यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारी तिरंगे से सजी दुकानों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत करेंगे। विभिन्न समाज और व्यापारी संगठन मंच बनाकर यात्रा का अभिनंदन करेंगे। युवा वर्ग, छात्र-छात्राएं, एनसीसी के विद्यार्थी, यूथ क्लब और खिलाड़ी भी विशेष रूप से यात्रा में भाग लेंगे।

02
बैठक को संबोधित करते नगर अध्यक्ष

सुबह से शाम तक चली बैठकें

  • सुबह 9:30 बजे भाजपा कार्यालय पर शहर के प्रमुख सामाजिक संगठनों की बैठक हुई।

  • 11:00 बजे भाजपा संगठन की व्यवस्था टोली की बैठक हुई।

  • इसके बाद महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की बैठकें संपन्न हुईं।

  • भाजपा के सभी 35 मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई।

व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों की बैठकें

  • शाम 4 बजे सियागंज सभागृह में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक हुई।

  • शाम 5:30 बजे एसोसिएशंस ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश की बैठक संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से सिख समाज, जैन समाज, बोहरा समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, ब्राह्मण समाज, क्षत्रिय समाज, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग, संत समाज और सभी धर्मों के धर्माचार्यों को आमंत्रित किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भगवा साड़ी में यात्रा में शामिल होंगी।

03
यात्रा मार्ग को लेकर इस तरह से हुई चर्चा

दो चरणों में हुई बैठकें

पहली बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, संगठन के सह प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, आलोक दुबे सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। दूसरे चरण में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसे नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने संबोधित किया। इसमें नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, सभापति मुन्नालाल यादव, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान, मनीष शर्मा, कमल बाघेला, अनंत पवार, सेम पावरी समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। 

यह खबर भी पढ़ें...200 से ज्यादा मेडिकल छात्र के 1 करोड़ रुपये अटके, बैंक की लापरवाही से परेशान

राजवाड़ा पर हुआ निरीक्षण

राजवाड़ा पर यात्रा की तैयारी का निरीक्षण भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे आदि ने किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एडीएम रोशन राय सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

इंदौर में मोहन यादव | Indore Latest News

इंदौर मोहन यादव तिरंगा यात्रा Indore Latest News इंदौर में मोहन यादव