इंदौर में कल निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, CM डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल
Vishwanath Singh | Aug 12, 2025, 14:55 IST
Sourabh398
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के सम्मान में आयोजित की जा रही है। इसके लिए भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित हुई।
भारत की सेना के सम्मान में और देशभक्ति को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को इंदौर में निकाली जाएगी। यह यात्रा शाम 4 बजे राजवाड़ा से गांधी हाल तक निकलेगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पार्टी ने इस राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण आयोजन में शहरवासियों से परिवार सहित भाग लेने की अपील की है।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के सम्मान में आयोजित की जा रही है। इसके लिए भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि भाजपा संगठन के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता, सभी मोर्चे-प्रकोष्ठ और आम जनता यात्रा में शामिल होगी। साथ ही, शहर के प्रमुख सामाजिक, खेल, व्यापारी, औद्योगिक संगठन, युवा और महिला संगठन भी देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता करेंगे।
उन्होंने बताया कि विभिन्न शैक्षणिक संस्थान ब्रास बैंड के साथ देशभक्ति के गीत प्रस्तुत करेंगे। यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारी तिरंगे से सजी दुकानों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत करेंगे। विभिन्न समाज और व्यापारी संगठन मंच बनाकर यात्रा का अभिनंदन करेंगे। युवा वर्ग, छात्र-छात्राएं, एनसीसी के विद्यार्थी, यूथ क्लब और खिलाड़ी भी विशेष रूप से यात्रा में भाग लेंगे।
पहली बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, संगठन के सह प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, आलोक दुबे सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। दूसरे चरण में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसे नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने संबोधित किया। इसमें नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, सभापति मुन्नालाल यादव, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान, मनीष शर्मा, कमल बाघेला, अनंत पवार, सेम पावरी समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।
यह खबर भी पढ़ें...200 से ज्यादा मेडिकल छात्र के 1 करोड़ रुपये अटके, बैंक की लापरवाही से परेशान
राजवाड़ा पर यात्रा की तैयारी का निरीक्षण भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे आदि ने किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एडीएम रोशन राय सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
इंदौर में मोहन यादव | Indore Latest News
ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में यात्रा
01
यात्रा में देशभक्ति गीत होंगे
02
सुबह से शाम तक चली बैठकें
- सुबह 9:30 बजे भाजपा कार्यालय पर शहर के प्रमुख सामाजिक संगठनों की बैठक हुई।
- 11:00 बजे भाजपा संगठन की व्यवस्था टोली की बैठक हुई।
- इसके बाद महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की बैठकें संपन्न हुईं।
- भाजपा के सभी 35 मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई।
व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों की बैठकें
- शाम 4 बजे सियागंज सभागृह में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक हुई।
- शाम 5:30 बजे एसोसिएशंस ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश की बैठक संपन्न हुई।
03
दो चरणों में हुई बैठकें
यह खबर भी पढ़ें...200 से ज्यादा मेडिकल छात्र के 1 करोड़ रुपये अटके, बैंक की लापरवाही से परेशान
राजवाड़ा पर हुआ निरीक्षण
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर में मोहन यादव | Indore Latest News
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman