देवास की कंपनी में बसें लगाने से नाराज 10 से 15 लोगों ने लाठी-डंडों से पीट डाला, इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती

Vishwanath Singh | Published:
Share
Sourabh541
Sourabh541

देवास निवासी साजिद खान ने बताया कि उसका भाई जुनैद खान देवास की कंपनी में सुपरवाइजर है। वह देवास के मोहसिनपुरा में रहता है। उसने कर्ज लेकर चार बसें अपनी कंपनी में अटैच की थी, ताकि उन बसों का उपयोग स्टाफ के आवागमन के लिए किया जा सके।

MP News: इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में माही कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक सुपरवाइजर को गंभीर रूप से घायल हालत में भर्ती कराया गया है। वह देवास का रहने वाला है और देवास की कंपनी में नौकरी करता है। उसने कंपनी में चार बसें अटैच की थी, जिससे कुछ लाेग नाराज हो गए। इस पर उन्होंने सुपरवाइजर के घर में घुसकर मारपीट कर डाली।

यह है पूरा मामला

देवास निवासी साजिद खान ने बताया कि उसका भाई जुनैद खान देवास की कंपनी में सुपरवाइजर है। वह देवास के मोहसिनपुरा में रहता है। उसने कर्ज लेकर चार बसें अपनी कंपनी में अटैच की थी, ताकि उन बसों का उपयोग स्टाफ के आवागमन के लिए किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इसके कारण कंपनी में अटैच मैजिक व ऑटो वालों को हटा दिया गया था। जिससे वे काफी नाराज थे। इसके बाद वे 24 जुलाई की रात लगभग साढ़े 10 बजे बड़ी संख्या में उसके घर पहुंचे।

dewas
dewas

दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और पीटा

साजिद ने देवास के नाहर दरवाजा थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया है कि उसके भाई को 10 से 15 हथियारबंद लोगाें ने लाठी, डंडे, पत्थर और हथियार से हमला कर डायल कर दिया। आरोपियों ने पिटाई के दौरान यह भी कहा कि आगे से हमारे धंधे में मत घुसना। वे लोग लगभग चार से पांच बाइक पर आए थे।

घायल को इंदौर में भर्ती कराया

बताया गया कि घायल को गंभीर हालत में इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में उसके चेहरे, हाथ, पैर और सिर पर कई चोटें आई हैं जिससे उसका काफी खून भी बह गया था। आरोपियाें द्वारा पीटे जाने के दौरान कोई भी मदद के लिए नहीं आया।

यह खबर भी पढ़ें...मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी उठाने वाले बीजेपी के कुछ नेताओं की हो सकती है छुट्टी, कुर्सी के लिए नए चेले हुए तैयार

इन धाराओं में दर्ज किया केस

नाहर दरवाजा थाने में दर्ज कराई एफआईआर में लतीफ घोसी, इशान राणा, हारुन घोसी, शरीफ घोसी के अलावा 10 से 15 लोग अन्य शामिल हैं। इन पर बीएनएस की धारा 331(6), 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • देवास
  • एफआईआर
  • घायल
  • कंपनी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर