मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी उठाने वाले बीजेपी के कुछ नेताओं की हो सकती है छुट्टी, कुर्सी के लिए नए चेले हुए तैयार
Arun Tiwari | Jul 27, 2025, 12:48 IST
Some BJP leaders who take responsibility of media management may be fired the sootr
छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस समय उठापठक का दौर जारी है, खासकर सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर। सूत्रों के अनुसार, पार्टी में तीन बड़े चेहरों (विकेट) के अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटाए जाने की संभावना है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों बहुत उठापठक चल रही है। सत्ता चूंकि बीजेपी यानी भाजपा की है इसलिए बात उसी की ज्यादा होगी। भाजपा में तीन विकेट गिरने की तैयारी में है तो भाईसाहब के नए चेले इन कुर्सियों पर नई जिम्मेदारी संभालने के सपने देख रहे हैं। दरअसल सीएम हाउस और बीजेपी संगठन मीडिया मिस मैनेजमेंट से खासे नाराज हैं। इसलिए उन लोगों की छंटनी होगी जो इस जिम्मेदारी को निभाने में नाकामायाब साबित हुए हैं। वहीं भूपेश के खिलाफ हुई ईडी की कार्यवाही से कौन लोग खुश हैं। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे से जुड़ी ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।
ये खबर भी पढ़ें... CG बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत,हर जिले के प्रदर्शन पर रहेगी केंद्रीय टीम की नजर
भाजपा सरकार और संगठन में इन दिनों भारी उठापटक चल रही है। बीजेपी मीडिया मैनेजमेंट न होने से नाराज है। गुस्सा उन लोगों पर है जो मीडिया मैनेजमेंट से सीधा वास्ता रखते हैं। ये लोग सरकार में भी हैं और संगठन में भी हैं। सीएम हाउस और भाजपा के अंदरुनी सूत्र बताते हैं कि जल्द ही तीन विकेट गिर सकते हैं। इनमें दो सरकार से संबंधित हैं तो एक संगठन से जुड़े हैं। सीएम हाउस और पार्टी संगठन के सबसे प्रभावशाली नेता के पास एक रिपोर्ट पहुंची है। यह रिपोर्ट भाजपा से जुड़े एक नेता ने ही सौंपी है।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बड़ा निर्णय: आदिवासी महिलाओं का जशप्योर बनेगा ग्लोबल ब्रांड
इस रिपोर्ट में लिखा है कि किस तरह पत्रकार मीडिया मैनेजमेंट संभाल रहे लोगों से नाराज हैं। इससे सरकार और संगठन की छवि खराब हो रही है। वामपंथी विचारधारा के पत्रकारों का बोलबाला हो रहा है। और इन सबके जिम्मेदार यही लोग हैं जो मीडिया संभाल रहे हैं। सरकार अपने से जुड़े एक व्यक्ति को दिल्ली भेजने की तैयारी में है तो दूसरे को किसी अन्य विभाग की जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। वहीं संगठन भी मीडिया संभालने में नाकाम रहे सज्जन को बाय-बाय करने जा रहा है।
![Some BJP leaders the sootr]()
भाजपा सरकार है इसलिए ऐसा तो हो नहीं सकता कि विकेट गिरने का हल्ला हो और पैड बांधकर बल्ला उठाकर क्रीज पर जाने के लिए बल्लेबाजों की कोई तैयारी न हो। बल्लेबाज तैयार होकर बस विकेट गिरने का इंतजार कर रहे हैं। एक विकेट तो सरकार के जिम्मे है,उसकी जगह जिसे चाहे बैठा दे इसमें कोई परेशान नहीं है। बचे दो विकेट जो बीजेपी संगठन के हिस्से में आते हैं।
मीडिया संभालने के लिए सरकार से जुड़ी एक कुर्सी पर संघ से जुड़े एक पत्रकार महोदय की नजर है। वे महीनों से इस कुर्सी के लिए लाबिंग कर रहे हैं। उनके सिर पर संघ का हाथ है। ये महोदय संघ के खास तरह के शागिर्द हैं। जब पांच साल के लिए सरकार बदली थी तो ये गुपचुप अपनी जगह पर बैठे रहे और अपरोक्ष रुप से सरकार के पाले में खड़े हो गए।
ये खबर भी पढ़ें... विष्णुदेव साय बोले- हथियार छोड़ें नक्सली, हम शांति वार्ता करेंगे, नहीं तो बुरा होगा अंजाम
इनका विचारधार या संघ के स्वयंसेवक से कोई ताल्लुक नहीं है बस इनको खिदमत करना बहुत अच्छे से आता है और यही क्वालिटी इनको दूसरों से अलग बनाती है। तो इनका उस कुर्सी पर बैठने का भाव ज्यादा है। वहीं संगठन की कुर्सी पाने के लिए भाईसाहब के चेले का नंबर लग सकता है। चेले की स्वामिभक्ति से खुश होकर भाईसाहब अपने चेले को पारितोषिक के रुप में वो अहम पद सौंप सकते हैं। इस सारी मैच फिक्सिंग को देखकर मन मसोसकर तो वो रह गए हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी के लिए बहुत काम किया था और जो काबिल होने के कारण अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
![new disciples are ready the sootr]()
ईडी मामले ने भले ही भूपेश बघेल को परेशान कर दिया हो लेकिन इस पूरे प्रकरण से कांग्रेस के कुछ नेता खुश हैं। भूपेश मुश्किल में हो तो उनसे जलने वाले नेताओं के चेहरे खिल गए हैं। पहले पूछ परख नहीं होने से उनका मन खिन्न था लेकिन अब माहौल भिन्न है। वे खूब बयान दे रहे हैं, सरकार के खिलाफ भी और भूपेश के साथ भी। अब भूपेश के विरोधी नेता कहने लगे हैं कि भला हो ईडी जिसने उनको भी चमकने का मौका दे दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... भूपेश बघेल का भाजपा को श्राप ! मुझे मेरे परिवार को बर्बाद करने वालो की गिर जाएगी सरकार
इसके अलावा पीसीसी चीफ दीपक बैज की टीआरपी बढ़ गई है। कुछ दिन पहले बदलाव की चर्चाएं उछल उछल कर सामने आ रही थीं वे अब थम गई हैं। राहुल गांधी की दीपक बैज से मुलाकात और आदिवासी नेतृत्व पर चर्चा ने उनको नई ताकत दे दी है। 32 हजार के जग से उनकी हैसियत और बढ़ गई है। लोग कहने लगे हैं कि कांग्रेस के दीपक की लौं फिर जल गई है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ सियासत गर्म | छत्तीसगढ़ बीजेपी | बीजेपी में बदलाव या बीजेपी में फेरबदल | मीडिया मिसमैनेजमेंट | भूपेश बघेल ईडी
ये खबर भी पढ़ें... CG बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत,हर जिले के प्रदर्शन पर रहेगी केंद्रीय टीम की नजर
बीजेपी में तीन विकेट गिराने की तैयारी :
ये खबर भी पढ़ें... सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बड़ा निर्णय: आदिवासी महिलाओं का जशप्योर बनेगा ग्लोबल ब्रांड
इस रिपोर्ट में लिखा है कि किस तरह पत्रकार मीडिया मैनेजमेंट संभाल रहे लोगों से नाराज हैं। इससे सरकार और संगठन की छवि खराब हो रही है। वामपंथी विचारधारा के पत्रकारों का बोलबाला हो रहा है। और इन सबके जिम्मेदार यही लोग हैं जो मीडिया संभाल रहे हैं। सरकार अपने से जुड़े एक व्यक्ति को दिल्ली भेजने की तैयारी में है तो दूसरे को किसी अन्य विभाग की जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। वहीं संगठन भी मीडिया संभालने में नाकाम रहे सज्जन को बाय-बाय करने जा रहा है।
Some BJP leaders the sootr
विकेट गिरे तो कौन करेगा बैटिंग
मीडिया संभालने के लिए सरकार से जुड़ी एक कुर्सी पर संघ से जुड़े एक पत्रकार महोदय की नजर है। वे महीनों से इस कुर्सी के लिए लाबिंग कर रहे हैं। उनके सिर पर संघ का हाथ है। ये महोदय संघ के खास तरह के शागिर्द हैं। जब पांच साल के लिए सरकार बदली थी तो ये गुपचुप अपनी जगह पर बैठे रहे और अपरोक्ष रुप से सरकार के पाले में खड़े हो गए।
ये खबर भी पढ़ें... विष्णुदेव साय बोले- हथियार छोड़ें नक्सली, हम शांति वार्ता करेंगे, नहीं तो बुरा होगा अंजाम
इनका विचारधार या संघ के स्वयंसेवक से कोई ताल्लुक नहीं है बस इनको खिदमत करना बहुत अच्छे से आता है और यही क्वालिटी इनको दूसरों से अलग बनाती है। तो इनका उस कुर्सी पर बैठने का भाव ज्यादा है। वहीं संगठन की कुर्सी पाने के लिए भाईसाहब के चेले का नंबर लग सकता है। चेले की स्वामिभक्ति से खुश होकर भाईसाहब अपने चेले को पारितोषिक के रुप में वो अहम पद सौंप सकते हैं। इस सारी मैच फिक्सिंग को देखकर मन मसोसकर तो वो रह गए हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी के लिए बहुत काम किया था और जो काबिल होने के कारण अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
new disciples are ready the sootr
जल गई कांग्रेस के दीपक की लौं
ये खबर भी पढ़ें... भूपेश बघेल का भाजपा को श्राप ! मुझे मेरे परिवार को बर्बाद करने वालो की गिर जाएगी सरकार
इसके अलावा पीसीसी चीफ दीपक बैज की टीआरपी बढ़ गई है। कुछ दिन पहले बदलाव की चर्चाएं उछल उछल कर सामने आ रही थीं वे अब थम गई हैं। राहुल गांधी की दीपक बैज से मुलाकात और आदिवासी नेतृत्व पर चर्चा ने उनको नई ताकत दे दी है। 32 हजार के जग से उनकी हैसियत और बढ़ गई है। लोग कहने लगे हैं कि कांग्रेस के दीपक की लौं फिर जल गई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ सियासत गर्म | छत्तीसगढ़ बीजेपी | बीजेपी में बदलाव या बीजेपी में फेरबदल | मीडिया मिसमैनेजमेंट | भूपेश बघेल ईडी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari