सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की जुगलबंदी, एक-दूसरे की ऐसे की तारीफ
Sanjay Gupta | May 03, 2026, 20:53 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम व वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की राजनीतिक जुगलबंदी इंदौर में दिखी। रविवार 3 मई को इंदौर में जून में होने वाले ब्रिक्स देशों के सम्मेलन की तैयारियों पर दोनों साथ में रहे। एक दूसरे की तारीफ की।
मप्र में सबसे लंबे समय तक सीएम पद पर रहे वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव दोनों ही रविवार को इंदौर में थे। विषय था जून में इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की इंदौर में होने वाली बैठक। पहले दोनों ने अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली और तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। वहीं बाद में प्रेस कांफ्रेंस की और इसमें एक-दूसरे की तारीफ की।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बैठक सीएम के मार्गदर्शन में हुई है। मैं इनके दो फैसलों को लेकर बहुत बधाई देता हूं। किसानों को जो चार गुना मुआवजा देने का फैसला लिया है और साथ ही इंडस्ट्रियल कारिडोर में किसानों को भागीदारी दी जा रही उन्हें 60 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी।
वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाईसाहब शिवराजजी के कारण मप्र और इंदौर को इस सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है। वह राज्य में रहकर किसान कल्याण काम करते रहे हैं। साल 2004-05 के बाद प्रदेश में जो हरित क्रांत हुई है वह किसी से छिपा नहीं है।
![brics agriculture]()
केंद्रीय मंत्री चौहान ने बताया कि BRICS देशों में दुनिया की 42 प्रतिशत कृषि भूमि, 68 प्रतिशत छोटे किसान और 45 प्रतिशत अनाज उत्पादन इन देशों से जुड़ा है।
यह सम्मेलन न केवल वैश्विक खाद्य सुरक्षा, कृषि व्यापार, जलवायु परिवर्तन और किसान कल्याण जैसे मुद्दों पर नई दिशा देगा, बल्कि इंदौर को अंतरराष्ट्रीय कृषि संवाद के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
इंदौर में 9 से 11 जून 2026 तक BRICS कृषि कार्य समूह (AWG) की बैठक होगी, जबकि 12 और 13 जून 2026 को सदस्य देशों के कृषि मंत्री यहां कृषि और खाद्य सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। कुल 21 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में अधिकारियों के साथ तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। सरकार का लक्ष्य केवल एक औपचारिक बैठक आयोजित करना नहीं, बल्कि ऐसा प्रभावी आयोजन करना है जो भारत की कृषि क्षमता, नवाचार, परंपरा और वैश्विक नेतृत्व का सशक्त प्रदर्शन करे।
इंदौर में होने वाली बैठक में वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण, जलवायु स्मार्ट कृषि, कृषि व्यापार को आसान बनाने, किसान कल्याण, आपूर्ति श्रृंखला, अनुसंधान, ज्ञान साझेदारी, डिजिटल कृषि, प्रिसिजन फार्मिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और नवाचार जैसे विषयों पर गंभीर मंथन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस अवसर को मध्यप्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य के किसानों, कृषि नवाचारों और नई तकनीकों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा।
जलवायु परिवर्तन, कृषि उन्नति, प्राकृतिक खेती, किसानों की आय वृद्धि और कृषि से जुड़ी विविध संभावनाओं के संदर्भ में यह सम्मेलन मध्यप्रदेश और देश दोनों के लिए उपयोगी साबित होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव आज इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का करेंगे भूमि-पूजन
इंदौर पुलिस कमिश्नरी के सभी डीसीपी और ग्रामीण एसपी बदले, ट्रैफिक डीसीपी का पद खाली
हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, इंदौर में 25 हजार लेकर नौकरी दे रहा आरोपी
पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च : इंदौर में शराबी पति की शर्मनाक करतूत, महिला की हालत गंभीर
शिवराज ने ऐसे की तारीफ
सीएम मोहन ने ऐसे की शिवराज की तारीफ
brics agriculture
इस तरह होगा आयोजन
यह सम्मेलन न केवल वैश्विक खाद्य सुरक्षा, कृषि व्यापार, जलवायु परिवर्तन और किसान कल्याण जैसे मुद्दों पर नई दिशा देगा, बल्कि इंदौर को अंतरराष्ट्रीय कृषि संवाद के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
इंदौर में 9 से 11 जून 2026 तक BRICS कृषि कार्य समूह (AWG) की बैठक होगी, जबकि 12 और 13 जून 2026 को सदस्य देशों के कृषि मंत्री यहां कृषि और खाद्य सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। कुल 21 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस तरह होगी बैठक
इंदौर में होने वाली बैठक में वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण, जलवायु स्मार्ट कृषि, कृषि व्यापार को आसान बनाने, किसान कल्याण, आपूर्ति श्रृंखला, अनुसंधान, ज्ञान साझेदारी, डिजिटल कृषि, प्रिसिजन फार्मिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और नवाचार जैसे विषयों पर गंभीर मंथन होगा।
मप्र के लिए गौरव का विषय
जलवायु परिवर्तन, कृषि उन्नति, प्राकृतिक खेती, किसानों की आय वृद्धि और कृषि से जुड़ी विविध संभावनाओं के संदर्भ में यह सम्मेलन मध्यप्रदेश और देश दोनों के लिए उपयोगी साबित होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव आज इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का करेंगे भूमि-पूजन
इंदौर पुलिस कमिश्नरी के सभी डीसीपी और ग्रामीण एसपी बदले, ट्रैफिक डीसीपी का पद खाली
हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, इंदौर में 25 हजार लेकर नौकरी दे रहा आरोपी
पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च : इंदौर में शराबी पति की शर्मनाक करतूत, महिला की हालत गंभीर
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari