इंदौर पुलिस कमिश्नरी के सभी डीसीपी और ग्रामीण एसपी बदले, ट्रैफिक डीसीपी का पद खाली
Sanjay Gupta | May 03, 2026, 10:59 IST
Indore Police IPS Transfer
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने शनिवार देर रात 62 आईपीएस के तबादले कर दिए। इसमें इंदौर पुलिस कमिश्नरी का पूरा चेहरा बदल गया। चारों जोन के डीसीपी, मुख्यालय डीसीपी, ग्रामीण एसपी सभी बदल दिए गए हैं। हालांकि ट्रैफिक डीसीपी पद अभी भी खाली है।
इंदौर पुलिस कमिश्नरी में इन ट्रांसफर से 11 आईपीएस प्रभावित हुए हैं। इसमें छह आईपीएस बाहरी जिलों से इंदौर पदस्थ हुए वहीं पांच जिलों से बाहर ट्रांसफर (एमपी आईपीएस ट्रांसफर) किए गए हैं। तीन अधिकारियों को इंदौर में ही अन्य पोस्टिंग दी गई है।
चारों जोन में अब यह नए
IPS Transfer: मप्र में 62 IPS अधिकारियों का एक साथ तबादला, 19 जिलों के SP बदले
MP पुलिस में रिपोर्ट कार्ड पर फैसला, 20 जिलों के SP की कुर्सी पर संकट
भाजपा विधायक मथुरालाल डामर ने मंत्री के सामने खोला दर्द, सड़क निर्माण पर उठाए सवाल
MP को जल्द मिलेंगी 5 नई वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने पूरी की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत
चारों जोन में अब यह नए डीसीपी
- डीसीपी जोन वन- बैच 2021 आईपीएस नरेंद्र रावत (यह अभी राज्यपाल परिसहाय थे)
- डीसीपी जोन टू- बैच 2014 आईपीएस अमन सिंह राठौड़ (एसपी शिवपुरी थे)
- डीसीपी जोन थ्री- बैच 2021 आईपीएस अभिषेक रंजन (अभी एएसपी उज्जैन थे)
- डीसीपी जोन फोर- बैच 2016 आईपीएस सुनील मेहता (अभी एसपी सिवनी थे)
इंदौर में यह भी बदले
- बैच 2012 आईपीएस डीआईजी धार मयंक अवस्थी को इंदौर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
- वहीं बैच 2016 आईपीएस एसपी (पीटीसी) इंदौर राजेंद्र कुमार वर्मा अब नए इंदौर एसपी ग्रामीण होंगे।
- साल 2009 बैच के अमित सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर पद से डीआईजी विसबल इंदौर किया गया है।
- बैच 2012 आईपीएस कुमार प्रतीक को इंदौर डीसीपी जोन टू से अब डीआईजी नार्कोटिक्स इंदौर किया गया है।
इंदौर से यह अधिकारी अन्य जिले में पदस्थ
- डीसीपी जोन 4 में पदस्थ 2020 बैच आईपीएस आनंद कलादगी को एसपी दमोह की जिममेदारी दी गई।
- बैच 2020 आईपीएस डीसीपी जोन 1 कृष्ण लालचंदानी को एसपी सिवनी बनाया गया है।
- बैच 2016 आईपीएस डीसीपी इंदौर मुख्यालय प्रकाश परिहार को एसपी पांर्ढुना बनाया गया।
- डीसीपी आसूचना सुरक्षा बैच 2016 आईपीएस इंदौर राजेश व्यास को एसपी नीमच की जिम्मेदारी दी गई।
- बैच 2013 आईपीएस एसपी ग्रामीण इंदौर यांगचेन डोलकर भूटिया को एसपी शिवपुरी बनाया गया है।
IPS Transfer: मप्र में 62 IPS अधिकारियों का एक साथ तबादला, 19 जिलों के SP बदले
MP पुलिस में रिपोर्ट कार्ड पर फैसला, 20 जिलों के SP की कुर्सी पर संकट
भाजपा विधायक मथुरालाल डामर ने मंत्री के सामने खोला दर्द, सड़क निर्माण पर उठाए सवाल
MP को जल्द मिलेंगी 5 नई वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने पूरी की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari