इंदौर BRTS हटाने का फैसला, HC में सुनवाई में कमेटी की रिपोर्ट ने माना- अब ये गैर जरूरी

Sanjay Gupta | Feb 27, 2025, 13:41 IST
Share
brts indore
brts indore

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुसार, इंदौर बीआरटीएस को हटाने के फैसले पर अब हाईकोर्ट जबलपुर ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने एक्सपर्ट कमेटी से रिपोर्ट पेश करने की मांग की थी।

सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुसार अब इंदौर बीआरटीएस हटाने पर हाईकोर्ट जबलपुर की भी मुहर लग गई है। हाईकोर्ट जबलपुर ने इस मामले में एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट मांगी थी, जो गुरुवार को एजी प्रशांत सिंह द्वारा पेश हुई। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर चीफ जस्टिस सुरेश कैत की बेंच ने बीआरटीएस हटाने का फैसला दिया।

कमेटी ने यह माना

सीनियर अधिवक्ता अमित अग्रवाल की चेयरमैन शिप में सितंबर 2023 को हाईकोर्ट इंदौर के फैसले के तहत बीआरटीएस इंदौर के अध्ययन के लिए और वर्तमान समय में यह प्रासंगिक है या नहीं इसकी रिपोर्च बनाने के आदेश हुए थे। इसमें आईआईटी, आईआईएम व ट्रैफिक एक्सपर्ट शामिल थे। पांच सदस्यीय कमेटी ने माना कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बीआरटीएस के दोनों और ट्रैफिक की समस्या हो रही है और इसे लेकर नई प्लानिंग हो रही है। इसे देखते हुए अब इसकी जरूरत नहीं है और नई प्लानिंग से ट्रैफिक व्यवस्थित करना जरूरी हो गया है। बीते 12 सालों में इंदौर में बहुत अधिक परिवर्तन हुए हैं और ट्रैफिक बढ़ा है और शहर भी तेजी से फैला है। ऐसे में कॉरिडोर की अब जरूरत नहीं है।
ये भी खबर पढ़ें... इंदौर में आज 22 सितंबर को नो कार डे, बीआरटीएस कॉरिडोर में नहीं चलेंगी कार

कमेटी की रिपोर्ट पर लगी मुहर

याचिकाकर्ता किशोर कोड़वानी द्वारा यह याचिकाएं दायर की गई थी। इनकी याचिकाएं बाद में हाईकोर्ट जबलपुर शिफ्ट हुई थी। हाईकोर्ट जबलपुर ने कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर और शासन के शपथपत्र के आधार पर बीआरटीएस रिमूव के लिए कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए।

ये भी खबर पढ़ें... भोपाल में बेकार का बीआरटीएस, धूल में मिलेंगे आम आदमी के खून-पसीने के साढ़े 500 करोड़ रुपए, बिना जरूरत लादा अलग लेन का प्रोजेक्ट

भोपाल में पहले ही हट चुका

भोपाल में बीआरटीएस हटाने का फैसला पहले ही चुका है। लेकिन इंदौर का बीआरटीएस सबसे सफल बीआरटीएस माना जाता है। हर दिन 60 हजार से अधिक यात्री इसमें सफर करते हैं। लेकिन चौराहों पर आ रही समस्या के चलते अब यहां अलग-अलग जगह पर 6 से अधिक फ्लाईओवर ब्रिज प्रस्तावित किए जा रहे हैं, इसकी रिपोर्ट बन रही है। इसके चलते अब यह फैसला हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • हाईकोर्ट जबलपुर
  • मध्य प्रदेश लेटेस्ट न्यूज
  • Indore BRTS
  • इंदौर बीआरटीएस
  • जस्टिस सुरेश कुमार कैत
  • चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा