इंदौर में बिल्डर संजय दासौद पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, क्रेडाई चेयरमैन गोपाल गोयल भी बने आरोपी, बंधक प्लाट बेच डाले
Sanjay Gupta | Aug 15, 2024, 19:56 IST
Credai Chairman Gopal Goyal
साकर फर्म के मालिक संजय दासौद और उनके पाटर्नर व क्रेडाई के चेयरमैन गोपाल गोयल ने प्रोजेक्ट में कलेक्टर इंदौर के पास बंधक रखे प्लॉट को ही बेच डाला। कलेक्टर आशीष सिंह ने दोनों पर सख्त कार्रवाई की है।
INDORE : इंदौर में जिला प्रशासन ने दो बड़े बिल्डर पर सख्त कार्रवाई की है। साकर फर्म के मालिक संजय दासौद और उनके पाटर्नर व क्रेडाई के चेयरमैन गोपाल गोयल ने प्रोजेक्ट में कलेक्टर इंदौर के पास बंधक रखे प्लॉट को ही बेच डाला और इसके बाद कार्य पूर्णता का आवेदन लगा दिया। कलेक्टर आशीष सिंह ने दोनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी सहित कई चार गंभीर धाराओं में केस दर्ज करा दिया है।
बिल्डर संजय दासौद पिता देवेंद्र दासौद और गोपालदास गोयल पिता प्रेमचंद गोयल पर बीएनएस की धारा धारा 318, 61(2), 316(2) औऱ् 3 (5) में केस दर्ज किया है। (पूर्व में यह धाराएं आईपीसी 420 सेक्शन की होती थी)।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के पास लगातार दासौद की कॉलोनियों को लेकर शिकायतें आ रही थी। हाल ही में इनके साकार कॉरिडोर ब़ड़ा बांगदड़ा, साकार हिल्स ग्राम जैतपुरा, सिद्धी विहार ग्राम जैतपुरा, साकार कारिडोर प्राइम में बंधक प्लॉट बेचे जाने की शिकायत मिली, जबकि इनकी कार्यपूर्णता हुई ही नहीं थी। इस पर कलेक्टर ने इनकी पंजीयन विभाग से जांच कराई। इसमें पाया गया कि दातोद तहीसल महू सर्वे नंबर 2681/1 के 6.807 हेक्टेयर पर दोनों की कंपनी द्वारा साकार रियल लाइफ कलोनी की विकास मंजूरी कलेक्टर से ली गई थी। इसमें 79 भूखंड़ बंधक प्लाट के रूप में कलेक्टर के पास रखे गए थे। लेकिन जांच में आया कि इसमें से 57 प्लाट इनके द्वारा बेच दिए गए।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में तहसीलदार, पटवारी पर फायरिंग कराने वाले नेता सुरेश पटेल की अवैध कोठी
कलेक्टर ने जांच के पास बिल्डर को नोटिस जारी किया। इसमें दासौद ने कलेक्टर को जवाब में माना कि बंधक प्लाट बेचे हैं, लेकिन वहां अन्य प्लाट है जिन्हें इसमें समायोजित कर सकते हैं। लेकिन कार्यपूर्णता के बिना बंधक प्लाट बेचना अवैधानिक है। वहीं साल 2021 में भी कंपनी को नोटिस था कि छह माह में काम पूरा करें लेकिन इसका भी इन्होंने उल्लंघन किया और हाल ही में इन्होंने काम पूर्णता प्राप्त करने के लिए कलेक्टोरेट में फाइल लगाई। लेकिन यह इसके बंधक प्लाट तो साल 2022 में ही बेच चुके हैं, जो कॉलोनी विकास मंजूरी की शर्तों का खुला उल्लंखन है। यह बंधक प्लाट इसलिए होते हैं कि किसी कारण से कॉलोनाइजर विकास काम पूरा नहीं करें तो यह बेचकर प्रशासन विकास काम करा सके। यह बेचकर प्रशासन के साथ धोखाधड़ी की गई है।
जांच के बाद कलेक्टर सिंह ने सख्ती दिखाते हुए सिमरोल तहसीलदार को एफआईआर कराने के लिए आदेशित किया। इसके बाद तहसीलदार यशदीप रावत ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर सिमरोल थाने में शिकायत की और इसके बाद दोनों बिल्डर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
संजय दासौद की लगातार शिकायतें आ रही थी। दासौद ने रसीदों पर भी बिना विकास मंजूरी और रेरा के ही जमकर प्लॉट बेचे हैं। इसमें भी शिकायतें पहुंची थी लेकिन इसके बाद शिकायतकर्ता और बिल्डर के बीच समझौता होने के चलते इसमें कार्रवाई नहीं हो सकी। सांवेर रोड पर शिवनगरी में व अन्य जगह भी दासौद द्वारा काटी जा रही कॉलोनियों में भूखंड रसीदों पर ही बिक चुके हैं। बीच में दासौद औऱ् किसानों के बीच एग्रीमेंट को लेकर भी विवाद सामने आए थे। लेकिन हर बार दासौद ने शिकायतकर्ताओं से सेटलमेंट कर लिए या फिर रसूख दिखाकर मामला दबा दिया। लेकिन इस बार कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा कराई गई जांच में दोनों की धोखाधडी साबित हुई, जिसके बाद उन पर केस दर्ज करा दिया गया।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
क्या किया दोनों बिल्डर ने
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में तहसीलदार, पटवारी पर फायरिंग कराने वाले नेता सुरेश पटेल की अवैध कोठी
कलेक्टर ने दिया नोटिस तो इसमें माना बेच दिए
जांच के बाद पुलिस में हुई FIR
लगातार शिकायतें आ रही थी दासौद की
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA