इंदौर के कारोबारी की बाली में हार्ट अटैक से मौत, HONEYMOON पर पत्नी के साथ गए थे
Vishwanath Singh | Sept 02, 2025, 17:36 IST
Sourabh898
जानकारी के अनुसार उज्ज्वल और नेहल बाली के जिस क्षेत्र में ठहरे हुए थे, वह काफी दूरदराज का इलाका है। वहां नजदीक कोई अस्पताल नहीं था। देर से अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हनीमून पर इंडोनेशिया (बाली) गए इंदौर के युवा कारोबारी उज्ज्वल बड़जात्या की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उज्ज्वल की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी और वे 25 अगस्त को पत्नी नेहल के साथ बाली घूमने गए थे। दोनों की 6 सितंबर को लौटने की योजना थी, लेकिन इसी बीच रविवार को उज्ज्वल की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार उज्ज्वल और नेहल बाली के जिस क्षेत्र में ठहरे हुए थे, वह काफी दूरदराज का इलाका है। वहां नजदीक कोई अस्पताल नहीं था। देर से अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजन पहुंचे बाली,
परिवार को राहत दिलाने और शव लाने की प्रक्रिया तेज करने के लिए संघ के एक वरिष्ठ नेता ने बड़जात्या परिवार की मदद की है। स्थानीय स्तर पर भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें...AI लव स्टोरी पर बेस्ड है जाह्नवी-सिद्धार्थ की नई फिल्म Param Sundari
उज्ज्वल बड़जात्या डायमंड कॉलोनी में रहते थे और स्थानीय कारोबारी परिवार से जुड़े थे। उनकी अचानक मौत से परिवार, रिश्तेदार और कारोबारी समाज में गहरा शोक है। दिसंबर में शादी के बाद नई जिंदगी शुरू करने वाले उज्ज्वल की असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है।
रिमोट एरिया में अस्पताल न मिलने से बिगड़ी हालत
परिजन पहुंचे बाली, शव लाने की प्रक्रिया शुरू
घटना की खबर लगते ही उज्ज्वल के चार परिजन बाली पहुंच गए। परिवार का आरोप है कि भारतीय दूतावास ने इस दौरान अपेक्षित मदद नहीं दी। शव को इंदौर लाने के लिए कई एयरलाइंस से संपर्क किया गया, लेकिन सिर्फ थाई एयरलाइंस ने सहमति दी है। हालांकि, उनके नियम बेहद सख्त होने के कारण प्रक्रिया धीमी चल रही है।
संघ नेता ने की मदद
यह खबर भी पढ़ें...AI लव स्टोरी पर बेस्ड है जाह्नवी-सिद्धार्थ की नई फिल्म Param Sundari
कारोबारी समाज में शोक
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari