इंदौर वार्ड 83 उपचुनाव में बीजेपी के राठौर 4255 वोट से जीते, कांग्रेस के डमी प्रत्याशी को केवल 19 वोट मिले
Sanjay Gupta | Sept 13, 2024, 11:31 IST
indore by election ward
इंदौर वार्ड 83 के उपचुनाव में बीजेपी के जीतेंद्र राठौर ने 4255 वोट के मार्जिन से जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को वोटिंग प्रतिशत में गिरावट का सामना करना पड़ा।
इंदौर के वार्ड 83 के उपचुनाव के रिजल्ट शुक्रवार सुबह दस बजे घोषित हो गए है। बीजेपी के जीतेंद्र राठौर को 6490 वोट मिले है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विकास जोशी को केवल 2235 वोट मिले। बीजेपी के राठौर ने 4255 वोट के बड़े मार्जिन से जीत हासिल की है। यह सीट बीजेपी पार्षद कमल लड्ढा के निधन से रिक्त हुई थी।
11 सितंबर को हुई वोटिंग में 21,700 मतदाताओं में से केवल 41.32 फीसदी 8979 ने वोट डाले थे। कुल छह उम्मीदवार थे।
बीते 2022 के चुनाव में बीजेपी के लड्ढा को 11280 वोट मिले थे और कांग्रेस के 2477 वोट थे। बीजेपी यहां 8803 वोट से जीती थी। इस चुनाव को देखे तो बीजेपी को साफ संकेत मिला है कि कम वोटिंग से उन्हें घाटा होता है। कांग्रेस के वोट को देखेंगे तो उनके मतदाताओं ने सौ फीसदी वोटिंग की है, जो वोट उन्हें 2022 में (2477 वोट) मिले थे।
वहीं उपचुनाव में इसमें केवल 242 वोट ही कम होकर उन्हें 2235 वोट मिले हैं। वोटिंग प्रतिशत करीब 25 फीसदी गिरने के बाद भी कांग्रेस का मतदाता कम नहीं हुआ, लेकिन बीजेपी के वोट साढ़े चार हजार वोट से अधिक नीचे गिर गए। यानी सुस्त चुनाव में बीजेपी का मतदाता बाहर नहीं आया। उधर कांग्रेस की चिंता इस बात की है कि वह अपने निगम की इतनी सारी समस्या पानी, गड्ढे के बाद भी अपना वोट नहीं बढ़ा पा रही है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
इन छह उम्मीदवारों को इतने वोट मिले
- बीजेपी के जितेंद्र राठौर- 6490 वोट
- कांग्रेस के विकास जोशी- 2235 वोट
- नोटा- 174 वोट
- बीएसपी की पूजा साहनी- 38 वोट
- निर्दलीय व कांग्रेस के डमी पप्पू मालवीय- 19 वोट
- निर्दलीय विनोद सिंह- 15 वोट
- निर्दलीय योगेंद्र मौर्य- 8 वोट
बीजेपी और कांग्रेस दोनों को चिंता
वहीं उपचुनाव में इसमें केवल 242 वोट ही कम होकर उन्हें 2235 वोट मिले हैं। वोटिंग प्रतिशत करीब 25 फीसदी गिरने के बाद भी कांग्रेस का मतदाता कम नहीं हुआ, लेकिन बीजेपी के वोट साढ़े चार हजार वोट से अधिक नीचे गिर गए। यानी सुस्त चुनाव में बीजेपी का मतदाता बाहर नहीं आया। उधर कांग्रेस की चिंता इस बात की है कि वह अपने निगम की इतनी सारी समस्या पानी, गड्ढे के बाद भी अपना वोट नहीं बढ़ा पा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA