इंदौर से कैंसर ट्रीटमेंट में करोड़ों की फर्जीवाड़े का राष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, अमिताभ बच्चन की फोटो का उपयोग

Sanjay Gupta | Nov 12, 2025, 23:01 IST
Share
indore-cancer-treatment
indore-cancer-treatment

इंदौर में कलेक्टर की कार्रवाई से फर्जीवाड़े का नेटवर्क उजागर हुआ। कैंसर हीलर सेंटर के संचालक लाखों के पैकेज लेकर धोखाधड़ी कर रहे थे। इलाज के लिए 20 लाख के पैकेज पर अमिताभ बच्चन की फोटो इस्तेमाल हो रही थी।

INDORE. इंदौर कलेक्टर ने एक शिकायत पर एक्शन लिया। इसमें कैंसर ट्रीटमेंट के नाम पर फर्जीवाड़े का एक राष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है। कैंसर हीलर सेंटर और उनके संचालकों द्वारा कैंसर के ट्रीटमेंट के नाम पर लाखों के पैकेज लेकर यह खेल किया जा रहा है।

इलाज के लिए 20-20 लाख के पैकेज बताकर लूटा जा रहा है। इसके लिए बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के साथ फोटो का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। देश में यह 24 जगह संचालित हो रहा है। इंदौर का सेंटर सील कर दिया गया है।

क्या है मामला

इंदौर में 401 प्रासपर्टी सेंटर डायमंड कॉलोनी न्यू पलासिया में स्थित इस सेंटर को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा के पास शिकायत पहुंची थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि सेंटर संचालकों द्वारा कैंसर इलाज के नाम पर लाखों रुपए लिए जाते हैं। उनसे 21 लाख रुपए लिए गए। दावा था मरीज पूरी तरह ठीक हो जाएगा। लेकिन इसके बाद भी पत्नी का 28 सितंबर को निधन हो गया। इलाज के नाम पर एक-एक दिन में साढ़े तीन लाख रुपए तक के भुगतान किए गए।

Shivam Verma IAS
Shivam Verma IAS


ये भी पढ़ें...वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप : कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले– एक भी वोट नहीं कटने देंगे

कलेक्टर ने कराई जांच तो चौंकाने वाले खुलासे

इस मामले की जांच कलेक्टर शिवम वर्मा ने सीएमएचओ डॉ, माधव हसानी और उनकी टीम भेजकर कराई। टीम ने वहां सारे बिल और रिकार्ड देखे तो चौंक गए। लाखों के बाउचर मिले। वहीं अलमारियों में और बोरियों में कैंसर ट्रीटमेंट की दवाएं भरकर रखी हुई थी।

सबसे आश्चचर्यजनक की बात कि यह सेंटर रजिस्टर्ड ही नहीं है। सीएमएचओ ऑफिस में यह रजिस्टर्ड नहीं है। बिना रजिस्ट्रेशन के ही यह लाखों के पैकेज देकर मरीजों का इलाज कर रहा था। इंदौर में यह सेंटर साल 2016 से बिना पंजीयन के ही संचालित हो रहा है।

ये भी पढ़ें...सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 1 दिसंबर तक Bank of Baroda Vacancy के लिए करें आवेदन

खुद को यूके से एक्सपर्ट बताता है संचालक

इसके संचालक डॉ. तरंग कृष्णा है। खुद को कैंसर विशेषज्ञ बताते हैं और यूके से पीएचडी कैंसर स्पेसलिस्ट बताते हैं। उन्होंने खुद को स्पेशलिस्टइन इंटीग्रेटिव मेडिसीन कैंसर ट्रीटमेंट बता रखा है। अपनी वेबसाइट पर अमिताभ बच्चन के साथ भी फोटो लगाई हुई है। यह फोटो उन्होंने दिवाली मिलन कार्यक्रम जो बच्चन द्वारा होस्ट किया गया था उस दौरान की बताते हैं।

a7a98e31-5e8
a7a98e31-5e8


ये भी पढ़ें...मुख्यमंत्री 13 नवंबर को करेंगे भावांतर योजना की पहली किस्त ट्रांसफर, मंडी बोर्ड ले रहा 1000 करोड़ का कर्ज

देश में 24 जगह चला रहे सेंटर

यह सेंटर दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू, चंडीगढ़, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, पटना, कोलकाता, रायपुर, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ, देहारदून, जयपुर, वाराणसी, गुवाहटी, रांची, सूरत, ठाणे में संचालित हो रहा है।

82e35825-5e9
82e35825-5e9


ये भी पढ़ें...मध्‍य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 18 IFS अफसरों का ट्रांसफर

दो लाख मरीज देखने का दावा

वेबसाइट पर में दावा किया गया है कि दो लाख मरीजों को डॉ. तरण कृष्णा देख चुके हैं। अभी तक 9 लाख कैंसर मरीजों के साथ का अनुभव है। जिस तरह से लाखों के पैकेज है उसे देखकर यह करोड़ों की ठगी का राष्ट्रीय नेटवर्क दिख रहा है। सीएमचओ डॉ. माधव हसानी ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के सेंटर चलने पर इसे सील कर दिया गया है।



Tags:
  • इंदौर
  • अमिताभ बच्चन
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • कैंसर ट्रीटमेंट
  • कैंसर हीलर सेंटर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं