Indore News : ब्रेक की जगह दबा कार का एक्सीलेटर, डॉक्टर की मौत
Sanjay Gupta | Nov 21, 2024, 11:46 IST
thesootr
इंदौर में सिग्नल पर खड़ी कार को पीछे से तेज आ रही डॉक्टर की कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में डॉक्टर मौत हो गई। वहीं आगे कार वाले व्यक्ति को मामूली चोट आई है।
इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में प्रमुख रसोमा चौराहे पर एक कार दुर्घटना में डॉक्टर की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सिग्नल पर खड़ी कार को पीछे से तेज आ रही डॉक्टर की कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं आगे कार वाले व्यक्ति को मामूली चोट आई है।
विजयनगर पुलिस ने बताया कि घटना रसोमा चौराहे पर तब हुई जब नैनो कार से जा रहे डॉक्टर मुकेश (59) पुत्र चंद्रकांत तिवारी, निवासी बीसीएम हाईट्स की कार ने रेड ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी अन्य कार में तेजी से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। इससे उनकी नैनो कार आगे खड़ी कार में सीधे घुस गई। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। वहीं आगे की कार में टक्कर से एयर बैलून खुल गए और इसमें सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं इस जोरदार टक्कर से हुंडई कार भी आगे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई थी।
व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. विनोद के यहां 90 लाख का सैलरी घोटाला
बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई डॉक्टर सैलून से घर की ओर जा रहे थे। उन्हें अपने एक रिश्तेदार की शादी में परिवार के साथ आगरा जाना था। रात में ही उनकी ट्रेन थी, लेकिन यह घटना हो गई। वह मूल रूप से बड़वानी के अंजड़ के रहने वाले थे। उनकी पत्नी भी डॉक्टर है। एक बेटा अभिज्ञान निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है।
इनकी हुई मौत
व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. विनोद के यहां 90 लाख का सैलरी घोटाला
शादी में बाहर जाने वाले थे डॉक्टर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari