इंदौर में कार पर लिखा बाणेश्वरी, नंबर प्लेट पर मप्र शासन और लगी बत्ती, पुलिस ने लगाया जुर्माना

Sanjay Gupta | Jun 16, 2025, 12:16 IST
Share
baneshwari indore news
baneshwari indore news

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस ने एक कार पर बाणेश्वरी नाम लिखा और नंबर प्लेट पर "मप्र शासन" लिखा पाया। साथ ही बत्ती भी लगी थी। कार के चालक पर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की चल रही चेकिंग में एक बार फिर शुक्ला परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले नाम 'बाणेश्वरी' लिखी हुई एक कार पकड़ी गई। इसके पहले भी 'बाणेश्वरी' नाम लिखी कार से हूटर उतरवाया गया था। वहीं यही नाम लिखी स्कॉर्पियो कार से एक्सीडेंट में एक की जान गई थी। 'बाणेश्वरी' लिखी बस से भी आए दिन एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इस कार में यह सब मिला

सूबेदार सुमित बिलोनिया व टीम चोइथराम मंडी चौराहा पर यातायात प्रबंधन कर रहे थे। इस दौरान वाहन क्रमांक MP09-CM-0402 पर अनाधिकृत इमरजेंसी लाइट लगी मिली। इस पर 3000 रुपए का जुर्माना हुआ। इस कार में ऊपर 'बाणेश्वरी' लिखा हुआ था। वहीं नंबर प्लेट पर 'मप्र शासन' लिखा हुआ था।
खबर यह भी...शुक्ला परिवार की बाणेश्वरी लिखी बस ने अब साइकल सवार को कुचला, मौत

इन कारों को भी पकड़ा गया

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी के दिशा-निर्देशन में ट्रैफिक को लेकर अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस के सूबेदार ब्रजराज अजनार यातायात प्रबंधन कर रहे थे। इस दौरान कार क्रमांक MP09-CQ-9727 पर हूटर लगा होने पर रोका गया। परीक्षण करने पर अनाधिकृत हूटर लगा होने के लिए 3000 का जुर्माना कर हूटर उतरवाया गया। महू नाका चौराहे पर कार्रवाई सूबेदार मोहिनी गोयल द्वारा की गई, जिसमें वाहन क्रमांक GJ18BP7161 को अनाधिकृत इमरजेंसी लाइट लगी होने पर 3000 का जुर्माना लगाया गया।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Indore News | MP News | Indore Traffic Police | इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • मप्र शासन
  • Indore Traffic Police
  • इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा